1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'हर फॉर्मेट में अलग कप्तान', गिल को दबाव से बचाने के लिए पूर्व भारतीय प्लेयर ने दी ऐसी सलाह

'हर फॉर्मेट में अलग कप्तान', गिल को दबाव से बचाने के लिए पूर्व भारतीय प्लेयर ने दी ऐसी सलाह

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बैटिंग के दौरान कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से रिटायर्ट हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी नहीं कर पाए और टीम इंडिया मुकाबला हार गई।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अफ्रीका ने भारत को जीतने के लिए 124 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का मानना ​​है कि शुभमन गिल पर काफी अधिक दबाव है और उन्होंने भारत के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान बनाने की मांग की।

अभिनव मुकुंद ने कही ये बात

अभिनव मुकुंद ने कहा कि मुझे लगता है कि शुभमन में सभी फॉर्मेट का कप्तान बनने की क्षमता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि भारत के पास अब सभी फॉर्मेट में एक कप्तान होना चाहिए। अलग-अलग कप्तान बनाना समझदारी भरा कदम है। शुभमन गिल को टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है और उन पर काफी दबाव होगा।

शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में ड्रॉ रही थी सीरीज

भारत के पूर्व बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने कहा कि घरेलू मैदान पर हर कोई भारत से जीत की उम्मीद करता है। गिल को पहली पारी में स्लॉग स्वीप खेलने के दौरान ऐंठन का सामना करना पड़ा और वह चार रन बनाकर रिटायर्ड और दोबारा खेलने नहीं उतरे। उनकी अनुपस्थिति ने भारत की बल्लेबाजी की समस्याओं को और बढ़ा दिया। गिल पर काम का बढ़ता बोझ बहस का विषय बना हुआ है। आईपीएल के बाद से वह सभी फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया और उन्होंने भारत को इंग्लैंड में पांच मैच की कड़ी सीरीज 2-2 से बराबर कराने में मदद की। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बैटिंग के दौरान कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से रिटायर्ट हर्ट होकर लौट गए। इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ी गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह तेजी के साथ रिकवर हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे पारी में वह बैटिंग करने नहीं उतरे थे। दक्षिण अफ्रीका ने तीन दिन के भीतर 30 रन से जीत दर्ज की जो 15 वर्षों में भारत में उनकी पहली टेस्ट जीत थी। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

पिछले 3 मैचों में ठोके 2 दोहरे शतक, सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाज रिटेन होने के बाद कर रहा कमाल

IPL 2026 ऑक्शन से पहले टीम ने किया कप्तान का ऐलान, लगातार तीसरे सीजन संभालेगा कमान

Latest Cricket News