IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास, तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Abhishek Sharma and Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है।
Abhishek Sharma and Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी का आगाज किया है। अभिषेक जो इस वर्ल्ड कप में अब तक रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे, उन्होंने फाइनल में अब तक जबरदस्त बल्लेबाजी की है। अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर 50 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की और एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में पहली बार किसी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 48 रन की थी। ये साझेदारी साल 2009 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी कामरान अकमल और शाहजीब हसन ने की थी। अब 17 साल के बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने उस रिकॉर्ड को तोड़ा है।
टीम इंडिया ने बनाया एक और कीर्तिमान
इस मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 4 ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। यह टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज 50 रन है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में पहले छह ओवर में अभी तक जबरदस्त बल्लेबाजी की है। दोनों ने मिलकर पहले छह ओवर में 92 रन बना चुके हैं। अब टीम इंडिया यहां से स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी।
अभिषेक शर्मा ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस फाइनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले फिन एलन ने SA के खिलाफ और जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। आपको बता दें कि यह इस टी20 वर्ल्ड कप का भी सबसे तेज फिफ्टी है।
यह भी पढ़ें
T20 विश्व कप 2026 जीतते ही टीम इंडिया बनाएगी 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक कभी नहीं हुआ ऐसा कमाल
