भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला गया, जिसको टीम इंडिया 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया को 226 रनों का टारगेट मिला था जिसको उन्होंने 19.4 ओवर्स में हासिल कर लिया। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को टारगेट का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की जरूरत थी और ऐसा ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने किया भी, जिसमें दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी सिर्फ 35 गेंदों में कर दी, जिसके दम पर अभिषेक-सैमसन एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब हो गए, जिसमें दोनों ने 6 साल पुराने रोहित शर्मा और केएल राहुल की न्यूजीलैंड में ओपनिंग साझेदारी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
अभिषेक-सैमसन ने की ओपनिंग में रिकॉर्ड 93 रनों की साझेदारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ जब पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी मैदान पर उतरी तो दोनों ने पहले ही ओवर से अपने इरादों को जाहिर कर दिया था, जिसमें चौथे ही ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद दोनों ने जैसे ही पहले विकेट के लिए साझेदारी 93 रनों की पूरी की उसी के साथ यह न्यूजीलैंड में अभी तक किसी भी टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी हो गई, जिसमें दोनों ने साल 2020 में रोहित शर्मा और केएल राहुल की पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वहीं अभिषेक और सैमसन की यह ओपनिंग साझेदारी न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ अभी तक किसी भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पांचवीं सबसे ज्यादा रनों की है।
न्यूजीलैंड के घर पर उसके खिलाफ सबसे ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी
- एलेक्स हेल्स और माइकल लम्ब (इंग्लैंड) - 143 रन (साल 2013)
- एलेक्स हेल्स और पथुम निसांका (श्रीलंका) - 121 रन (साल 2023)
- डी आर्शी शॉर्ट और डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 121 रन (साल 2018)
- अहमद शहजाद और फखर जमान (पाकिस्तान) - 94 रन (साल 2018)
- अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (भारत) - 93 रन (साल 2026)
अभिषेक-सैमसन ने इस मामले में की रोहित-राहुल की बराबरी
टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा बार पहले विकेट के लिए 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने के मामले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अब रोहित और केएल राहुल की बराबरी कर ली है, जिसमें दोनों के बीच इस साल 5 बार अब तक पहले विकेट के लिए फिफ्टी प्लस रनों की साझेदारी ओपनिंग में देखने को मिली है। ऐसे में अब दोनों के पास इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने का शानदार मौका रहने वाला है।
T20I में एक साल में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस रनों की साझेदारी करने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी
- केएल राहुल और रोहित शर्मा - 5 बार (साल 2021)
- अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल - 5 बार (साल 2025)
- अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन - 5 बार (साल 2026)
- शिखर धवन और रोहित शर्मा - 4 बार (साल 2018)
ये भी पढ़ें
न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद भी भारतीय गेंदबाजों का नहीं सुधरा फॉर्म, पहली बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
चोट के बावजूद 5वें दिन बल्लेबाजी करेंगे स्टीव स्मिथ? ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा अपडेट
Latest Cricket News