Abhishek Sharma Dropped Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि उनका ये फैसला शुरुआती छह ओवर में गलत साबित हुआ है। इस मैच में टीम इंडिया ने अभी तक फील्डिंग में काफी निराश किया है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले के दौरान एक आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एक और कैच 19वें ओवर में छोड़ा। इन दो कैच छोड़ने की वजह से वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज और रोवमन पॉवेल को जीवनदान मिला।
पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने किया था कैच ड्रॉप
यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर के दौरान देखने को मिली। इस ओवर की पांचवीं गेंद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धीमी गति से डाली थी। इस गेंद पर रोस्टन चेज ने जोर से बल्ला घुमाया। गेंद हवा में बहुत ऊंची गई। एक्स्ट्रा कवर पर 30 यार्ड सर्कल के अंदर फील्डिंग कर रहे अभिषेक शर्मा कैच लेने की पोजीशन में आ गए थे। लेकिन उन्होंने एक आसान कैच छोड़ दिया। वहीं 19वें ओवर में अभिषेक ने डीप मिड विकेट पर अर्शदीप की गेंद पर रोवमन पॉवेल का कैच छोड़ा। उनके कैच छोड़ने की वजह से टीम इंडिया के कप्तान काफी निराश आए।
पहले विकेट के लिए रोस्टन चेज और शाई होप के बीच हुई 68 रन की साझेदारी
अभिषेक शर्मा ने जब रोस्टन चेज का कैच छोड़ा उस वक्त वो 8 गेंदों में 15 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। पहले विकेट के लिए शाई होप और रोस्टन चेज के बीच पहले के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। रोस्टन चेज 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भी बैटिंग कर रहे हैं। लेकिन शाई होप 33 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान 3 चौके लगाए। भारत की तरफ से ये विकेट मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लिया है।
IND vs WI: मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ
यह भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान
विराट कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में, पाकिस्तानी प्लेयर के पास बड़ा मौका, अगले मैच में बनाने होंगे इतने रन
Latest Cricket News