Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में, पाकिस्तानी प्लेयर के पास बड़ा मौका, अगले मैच में बनाने होंगे इतने रन

विराट कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में, पाकिस्तानी प्लेयर के पास बड़ा मौका, अगले मैच में बनाने होंगे इतने रन

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 26, 2026 06:50 am IST, Updated : Feb 26, 2026 06:53 am IST

साहिबजादा फरहान 283 रनों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप स्कोरर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 63 रनों की पारी के बाद वह विराट कोहली के 319 रनों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। अगले मैच में वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Sahibzada farhan- India TV Hindi
Image Source : AP साहिबजादा फरहान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दिनों सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस वर्ल्ड कप अब तक एक सिर्फ एक टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाई है। बचे हुए तीन स्पॉट के लिए अभी भी जंग जारी है। इस वर्ल्ड कप में सुपर-8 मैच चरण में पाकिस्तान को एक मुकाबला और खेलना है। उनका अगला मैच 28 फरवरी को श्रीलंका से होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के पास विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें 37 रन की जरूरत है।

टी20 वर्ल्ड कप में जारी एडिशन में साहिबजादा ने की है अच्छी बैटिंग

साहिबजादा फरहान इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। जारी टूर्नामेंट में 5 पारियों में उनके नाम 283 रन दर्ज हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में बनाए गए रनों के मामले में 8वें स्थान पर है। फिलहाल इस सूची में भारत के विराट कोहली 319 रनों के साथ टॉप पर हैं। विराट ने ये कारनामा 2014 टी 20 वर्ल्ड कप में किया था। फरहान अभी जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है। फरहान इस टूर्नामेंट में सिर्फ 37 रन बना लेते हैं तो वह इस लिस्ट में टॉप पर आ जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां विराट के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम है। दिलशान ने 2009 वाले टी20 वर्ल्ड कप में 317 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021-22 वाले टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 303 रन जड़े थे। साहिबजादा फरहान के पास अगले मैच में इन तीनों प्लेयर्स को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फरहान ने लगाया था अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले के मैदान पर साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने उस मैच में 164 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है, जबकि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें 

ICC T20 WC 2026: पाकिस्तान की फूलने लगी सांसें, न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में सेमीफाइनल का पेच फंसाया

भारत बनाम जिम्बाब्वे से पहले ये मैच टीम इंडिया के लिए अहम, इसी से तय होगी सेमीफाइनल की एंट्री

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement