पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी कि नहीं, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन टीम की सांसें बुधवार की शाम अचानक फूलने लगी। मुकाबला खेला जा रहा था न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच, लेकिन इस पर पाकिस्तान की नजर थी। जब न्यूजीलैंड की टीम आखिरी चार ओवर में बल्लेबाजी कर रही थी, तब अचानक पाकिस्तानी टीम में हड़कंप का सा माहौल बन गया। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या।
टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकबला शुरू हुआ। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। जब तब 16 ओवर का खेल हुआ, न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट के नुकसन पर 98 रन बना सकी थी। इससे समझा जा सकता है कि टीम की हालत बहुत पतली थी। पाकिस्तान को भी यही लग रहा होगा कि श्रीलंका की टीम ये मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन तभी मैच ने अचानक पलटा खाया और सब कुछ बदल गया।
न्यूजीलैंड ने अपनी पारी के 17वें ओवर में 18 रन बनाए। इसके बाद 18वें ओवर में 21 रन ठोक दिए। 19वें ओवर में 19 रन आए और 20वें ओवर में कुल मिलाकर 12 रन आए। यानी न्यूजीलैंड ने आखिरी चार ओवर में 70 रन ठोक दिए। यानी जो टीम 98 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी, उसने 20 ओवर खत्म होते होते 168 रन बना दिए। ये एक अच्छा स्कोर है, जिसे न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज कर सकती है।
जब न्यूजीलैंड की टीम संकट में थी, तब कप्तान मिचेल सेंटनर और कोल मैककोन्ची ने मोर्चा संभाला। मिचेल सेंटनर ने 26 बॉल पर 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। वहीं बात अगर कोल मैककोन्ची की करें तो उन्होंने 23 बॉल पर 31 रन बना दिए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। कोल मैककॉन्ची और मिशेल सेंटनर के बीच 84 रन की पार्टनरशिप हुई, जो टी20 विश्व कप में 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले साल 2010 में ब्रिजटाउन में माइक हसी और स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ 74 रन की पार्टनरशिप की थी, जो अब पीछे रह गई है।
दरअसल पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना श्रीलंका की जीत से ज्यादा आसान होगा। लेकिन अगर न्यूजीलैंड की टीम ने ये मैच जीत लिया तो फिर पाकिस्तान की कहानी करीब करीब खत्म हो जाएगी। पाकिस्तान के ग्रुप में इंग्लैंड चार अंक लेकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड के भी दो मैचों में तीन अंक हो जाएंगे। अगर पाकिस्तानी टीम अपना आखिरी मैच जीत भी लेगी तो भी उसके तीन ही अंक होंगे, क्योंकि अभी उसके पास केवल एक अंक है। न्यूजीलैंड की जीत और श्रीलंका की हार से पाकिस्तानी टीम के सामने बड़ा संकट आ जाएगा।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम जिम्बाब्वे से पहले ये मैच टीम इंडिया के लिए अहम, इसी से तय होगी सेमीफाइनल की एंट्री
IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव संभव, जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला
संपादक की पसंद