1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव संभव, जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला

IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव संभव, जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला

 Published : Feb 25, 2026 04:04 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 04:04 pm IST

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 का मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से होगा। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव होते हुए नजर आ रहे हैं।

sanju samson and rinku singh- India TV Hindi
संजू सैमसन और रिंकू सिंह Image Source : AP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 का अहम मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। सुपर 8 का ये मैच ही तय करेगा कि भारतीय टीम इस साल के विश्व कप में आगे जाएगी, या फिर उसकी कहानी यहीं पर खत्म हो जाएगी। इस बीच संभावना इस बात की भी है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव इस मैच में दिखाई दें। कम से कम दो बदलाव तो साफ तौर पर अभी से नजर आ रहे हैं, बाकी कप्तान सूर्यकुमार यादव क्या तय करते हैं, ये आने वाला वक्त बताएगा। 

26 फरवरी को शाम सात बजे से खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपना अगला मैच सुपर 8 में 26 फरवरी को खेलेगी। इस दिन चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला जाएगा। मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा और इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। इस बीच खबर ये है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी अभी तक एक भी मैच में नहीं चली है। चाहे कोई भी ओपनर आया हो। अभिषेक शर्मा से लेक ईशान किशन तक रनों के लिए जूझ रहे हैं। एक मैच में संजू सैमसन खेले, उसमें वे शुरुआत करने के बाद आउट हो गए। 

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी, रिंकू सिंह को बैठना पड़ सकता है बाहर

अब माना जा रहा है कि भारतीय टीम तीनों प्लेयर्स को एक साथ मौका दे सकती है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज फिर से करते हुए दिख सकते हैं, वहीं ईशान किशन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। ईशान के तीन नंबर पर आने से तिलक को चार और सूर्या को पांच नंबर पर जाना होगा। ऐसे में सवाल है कि बाहर कौन होगा। रिंकू सिंह अगला मैच मिस कर सकते हैं। 

रिंकू सिंह हो रही है एक बार फिर से वापसी

रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब​ थी, इसलिए वे एक दिन पहले ही टीम का साथ छोड़कर चले गए थे, लेकिन पता चला है कि वे वापसी कर रहे हैं। लेकिन अगर आंकड़ों को उठाकर देखें तो पता चलता है कि रिंकू सिंह की जब भी बल्लेबाजी आई है, कम ही गेंदें खेलने के लिए मिली हैं। साथ ही वे गेंदबाजी भी नहीं करते। ऐसे में बाएं हाथ के रिंकू को बाहर कर दाएं हाथ के संजू को मौका दिया जा सकता है। इससे टॉप थ्री में जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों भरमार थी, वो भी थोड़ी ठीक हो जाएगी। 

सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मिल सकता है मौका

इसके बाद अगर दूसरे बदलाव की बात करें तो वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है। अक्षर पटेल ने पहले तीन मैच खेलकर छह विकेट लिए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें अचानक बाहर कर दिया गया और सुंदर आ गए। लेकिन दो मैच खेलकर भी उन्हें अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है। ऐसे में अक्षर पटेल वापसी करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि मैनेजमेंट आखिरी फैसला क्या करेगा, ये तो गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे टॉस होगा, तभी प्लेइंग इलेवन का खुलासा हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs ZIM: रिंकू सिंह को लेकर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले आया अपडेट, बल्लेबाजी कोच ने कर दी पूरी स्थिति साफ

T20 World Cup 2026: 51 साल में पहली बार होगा ऐसा? टीम इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका पर मंडराया खतरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल