आईपीएल 2026 सीजन में आखिरकार अभिषेक शर्मा अपने बल्ले का कमाल दिखाने में कामयाब हो सके। इस सीजन के शुरुआती तीन मैचों में अभिषेक बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उनके फॉर्म को लेकर सवाल भी उठने लगे थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ चौथे मैच में अभिषेक शर्मा ने अपने उसी आक्रामक अंदाज को दिखाया और सिर्फ 26 गेंदों में 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली दी, जिसमें उनके बल्ले से 8 शानदार छक्के भी देखने को मिले। अभिषेक शर्मा अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब रहे जिसमें उन्होंने कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को एक खास मामले में पीछे छोड़ने के साथ नंबर-1 की कुर्सी को हासिल कर लिया।
अभिषेक ने 5वीं बार आईपीएल इतिहास में किया ये कारनामा
पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 26 गेंदों में 74 रनों की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें उनका स्ट्राइक रेट 264.29 का देखने को मिला। इसी के साथ ये अभिषेक शर्मा की आईपीएल में पांचवीं ऐसी पारी थी, जिसमें उन्होंने फिफ्टी प्लस रनों का स्कोर 250 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से किया है। इस लिस्ट में अभिषेक अब पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं। इससे पहले वह चार-चार पारियों के साथ कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर थे, लेकिन अब ये दोनों ही खिलाड़ी दूसरे नंबर पर चले गए हैं।
आईपीएल में 250 प्लस स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा - 5 पारियां
- कायरन पोलार्ड - चार पारियां
- निकोलस पूरन - चार पारियां
- वैभव सूर्यवंशी - तीन पारियां
- जैक फ्रेजर मैकगर्क - तीन पारियां
- ट्रैविस हेड - तीन पारियां
संजू सैमसन के बराबर पहुंचे अभिषेक शर्मा
आईपीएल में एक पारी में 6 या उससे अधिक छक्के सबसे ज्यादा बार एक पारी में लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने अब संजू सैमसन की बराबरी कर ली है, जिसमें दोनों ही खिलाड़ी अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं। अभिषेक और संजू दोनों ने आईपीएल में ये कारनामा अब तक 8-8 बार किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है जो 7 बार ऐसा करने में कामयाब हो सके हैं।
IPL में एक पारी में 6 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा - 8 बार
- संजू सैमसन - 8 बार
- ऋषभ पंत - 6 बार
- केएल राहुल - 5 बार
- श्रेयस अय्यर - 5 बार
- शुभमन गिल - 5 बार
- यूसुफ पठान - 5 बार
ये भी पढ़ें
पंजाब किंग्स के लिए टेंशन बन गया है ये 18 करोड़ वाला खिलाड़ी, 4 मैच में ले पाया है सिर्फ दो विकेट
Virat Kohli के नागिन डांस ने लूटी महफिल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले का VIDEO हुआ वायरल
Latest Cricket News