1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब किंग्स के लिए टेंशन बन गया है ये 18 करोड़ वाला खिलाड़ी, 4 मैच में ले पाया है सिर्फ दो विकेट

पंजाब किंग्स के लिए टेंशन बन गया है ये 18 करोड़ वाला खिलाड़ी, 4 मैच में ले पाया है सिर्फ दो विकेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 11, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 05:25 pm IST

Arshdeep Singh Not Taking Wickets: अर्शदीप सिंह ने इस आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने अब तक चार मैच खेले हैं और वहां वो विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे हैं।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह Image Source : AP

Arshdeep Singh Out of Form: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली है, वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन भले ही शानदार रहा हो, लेकिन एक खिलाड़ी के खराब फॉर्म ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं जिसे पंजाब ने 18 करोड़ की कीमत देकर रिटेन किया था। लेकिन इस सीजन अर्शदीप उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

आईपीएल के जारी सीजन में सिर्फ दो विकेट ले पाए हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह की बात करें तो वह इस आईपीएल सीजन में अब तक सिर्फ दो विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं और वह काफी महंगे भी साबित हुए हैं। उन्होंने ये दोनों विकेट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लिए हैं लेकिन इस मैच में भी उन्होंने खूब रन लुटाए। SRH के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने चार ओवर में 50 रन लुटा दिए। वहीं इससे पहले अर्शदीप ने केकेआर के खिलाफ दो ओवर में 16 रन, CSK के खिलाफ चार ओवर में 41 रन और गुजरात के खिलाफ चार ओवर में 42 रन लुटाए थे। लेकिन इसमें से किसी भी मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला था। ऐसे में अर्शदीप का विकेट न ले पाना पंजाब के लिए सबसे बड़ा टेंशन है।

अर्शदीप ने एक ओवर में लुटा दिए 24 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पावरप्ले में 2 ओवर किए और 33 रन लुटा दिए। उन्होंने इस दौरान छह वाइड गेंदें फेंकी। अभिषेक शर्मा ने उनके खिलाफ तीन चौके और दो छक्के जड़ दिए। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में 24 रन लुटाए। इसमें से चार रन वाइड से आए। उन्होंने लगातार तीन वाइड किए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले तक अर्शदीप सिंह ने 4 मैच में 72 गेंद फेंककर 132 रन लुटा चुके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 11 की है। वहीं उन्होंने इस मैच के आखिरी के दो ओवर में दो विकेट अपने नाम किए।

पावरप्ले में विकेट नहीं ले पा रहे हैं अर्शदीप

आपको बता दें कि पिछले 10 आईपीएल मैचों में अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में कुल 20 ओवर फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने 10.8 की इकॉनमी से 216 रन खर्च किए हैं। इसमें सबसे हैरानी करने वाली बात ये है कि इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। जो टीम के लिए एक चिंता का विषय है। अर्शदीप सिंह नई गेंद से विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ आईपीएल मैच में वह ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। अर्शदीप को अब आने वाले मैचों में नई गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने लगाई पंजाब के गेंदबाजों की क्लास, सिर्फ 18 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक, SRH ने बना दिया रिकॉर्ड

Virat Kohli के नागिन डांस ने लूटी महफिल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले का VIDEO हुआ वायरल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल