A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने अब शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी छूट गए पीछे

अभिषेक शर्मा ने अब शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी छूट गए पीछे

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें उनकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है। अभिषेक शर्मा इस मैच की पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद सभी की नजरें सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के प्रदर्शन पर थी, जिसमें बड़ी निराशा देखने को मिली। अभिषेक शर्मा इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप थर्ड मैन कैच थमा बैठे और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा का साल 2026 में टी20 क्रिकेट में काफी खराब फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक वह फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए हैं। अभिषेक अब टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय खिलाड़ी एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें वह इससे पहले रोहित शर्मा और संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर ही थे। अब अभिषेक इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने के साथ पहले नंबर पर चले गए हैं। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में अब तक कुल 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 पारियों में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसमें चार गोल्डन डक भी शामिल है। वहीं रोहित शर्मा साल 2018 में 33 टी20 मैचों में खेलते हुए 6 बार डक पर आउट हुए थे, जबकि संजू सैमसन साल 2024 में टी20 क्रिकेट में 32 पारियों में से 6 में डक पर आउट हुए थे।

टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा - 7 डक (18 पारियां, साल 2026)
  • रोहित शर्मा - 6 डक (32 पारियां, साल 2018)
  • संजू सैमसन - 6 डक (32 पारियां, साल 2024)
  • गुरकीरत सिंह मान - 5 डक (19 पारियां, साल 2013)

अभिषेक का साल 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज पोजीशन पर काबिज अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं रहा है। अभिषेक ने इस साल 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह 18 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 26.58 के औसत से सिर्फ 452 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें उनके बल्ले से जहां एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है, जबकि वह 5 अर्धशतकीय पारी जरूर खेलने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 के शेड्यूल में बीसीसीआई ने किया बदलाव का ऐलान, अहमदाबाद में चुनाव बना वजह

RCB के स्टार ऑलराउंडर पर हुआ तगड़ा एक्शन, कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी गिरी गाज

Latest Cricket News