इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बदलाव का ऐलान किया है, जिसमें 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था, उसे अब 21 मई को कराए जाने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बदलाव के ऐलान के पीछे कारण अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल 2026 को होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए लिया है।
दोनों टीमों के बीच 26 अप्रैल को चेन्नई में होगा मुकाबला
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में बीसीसीआई की तरफ से पहले जारी किए गए आईपीएल 2026 के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार 26 अप्रैल को मुकाबला अहमदाबाद के स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाना था। अब दोनों टीमों के बीच में 26 अप्रैल को मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा। वहीं रिवर्स फिक्सचर के अनुसार दोनों टीमों के बीच में अब इस सीजन का दूसरा मैच 21 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा। बीसीसीआई ने इससे पहले जब आईपीएल 2026 सीजन के शेड्यूल का ऐलान किया था, तो उसमें उन्होंने पहले 20 मैचों की जानकारी दी गई थी, इसके बाद जब चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों में होने वाले इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया तो उसके बाद बीसीसीआई की तरफ से सीजन के बाकी बचे मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया।
अब तक दोनों टीमों का ऐसा रहा है इस सीजन प्रदर्शन
आईपीएल 2026 के सीजन में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के अभी तक के सफर को लेकर बात की जाए तो उसमें अधिक बेहतर प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 2 को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक इस सीजन में 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें शुरुआती तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद वह चौथे मैच में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब हो सके।
ये भी पढ़ें
RCB के स्टार ऑलराउंडर पर हुआ तगड़ा एक्शन, कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी गिरी गाज
क्रुणाल पांड्या क्या जानबूझकर फेंकते हैं बाउंसर? ऑलराउंडर खिलाड़ी ने खोला इसके पीछे का राज