1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SA: वनडे सीरीज में एडम जम्पा के पास बड़ा मौका, स्टीव वॉ को छोड़ सकते हैं पीछे

AUS vs SA: वनडे सीरीज में एडम जम्पा के पास बड़ा मौका, स्टीव वॉ को छोड़ सकते हैं पीछे

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलियाई टीम को घर पर 19 अगस्त से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में कंगारू टीम के लेग स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा के पास स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

Adam Zampa- India TV Hindi
Image Source : GETTY एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट की सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच हाल में ही तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म हुई जिसे कंगारू टीम 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 19 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के लेग स्पिनर एडम जम्पा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।

एडम जम्पा के पास स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने का मौका

वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में ग्लेन मैक्ग्रा पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं इस लिस्ट में 7वें नंबर पर स्टीव वॉ का नाम भी जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों में की जाती है। स्टीव वॉ ने बल्ले के साथ गेंद से भी अपने करियर के दौरान अहम भूमिका निभाई है। स्टीव वॉ ने 325 वनडे मैचों में खेलते हुए कुल 195 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस लिस्ट में अभी 8वें नंबर पर एडम जम्पा काबिज हैं जिन्होंने अब तक 111 वनडे मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 28.56 के औसत से कुल 187 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में जम्पा यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में 9 विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में लगभग बराबरी की लड़ाई

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें लगभग बराबरी की लड़ाई देखने को मिलती है, जिसमें दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 110 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जहां 51 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 55 मैच जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा तीन मैच जहां टाई रहे तो वहीं एक मैच का बेनतीजा रहा है।

ये भी पढ़ें

T20I क्रिकेट में कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से इतने रन दूर मैक्सवेल, बटलर को छोड़ दिया पीछे

खत्म हो गया बाबर-रिजवान का T20I करियर? सेलेक्टर्स ने एशिया कप 2025 के लिए नहीं दी जगह

Latest Cricket News