1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खत्म हो गया बाबर-रिजवान का T20I करियर? सेलेक्टर्स ने एशिया कप 2025 के लिए नहीं दी जगह

खत्म हो गया बाबर-रिजवान का T20I करियर? सेलेक्टर्स ने एशिया कप 2025 के लिए नहीं दी जगह

 Published : Aug 17, 2025 12:58 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 01:02 pm IST

Pakistan Team: पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 और ट्राई सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा की है। इसमें युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है।

babar azam and mohammad rizwan- India TV Hindi
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान Image Source : GETTY

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी सलमान अली आगा को मिली है। वहीं स्क्वाड में कुल 17 प्लेयर्स को मौका मिला है। खास बात ये है कि एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान के सीनियर प्लेयर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को मौका नहीं मिला है। ये दोनों प्लेयर्स लंबे समय से पाकिस्तानी टी20 टीम से बाहर थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बाबर ने बनाए सिर्फ 56 रन

बाबर आजम पिछले कुछ समय से बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में बाबर बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे और वह तीन मैचों में सिर्फ 56 रन बना सके। दूसरे मैच में तो वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। उनका खराब फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें टी20 टीम में नहीं चुना है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी T20I मैच साल 2024 में खेला था और इसके बाद से ही वह टीम से बाहर थे।

खराब फॉर्म से जूझ रहे मोहम्मद रिजवान

दूसरी तरफ मोहम्मद रिजवान ने भी पाकिस्तानी टीम के लिए अपना आखिरी T20I मैच 2024 में खेला था और वह भी रन बनाने के लिए तरस रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला और उनकी खराब फॉर्म टीम की सीरीज हार में बड़ी वजह बनी।

क्या खत्म हो गया बाबर-रिजवान का करियर?

भले ही बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम पर 4223 रन दर्ज हैं। 3414 रनों के साथ मोहम्मद रिजवान दूसरे नंबर पर हैं। पर अब ये दोनों धाकड़ प्लेयर्स टी20 टीम से बाहर हैं। बाबर-रिजवान की जगह टीम में सैम अयूब, हसन नवाज और शाहिबजादा फरहान जैसे युवा बल्लेबाजों ने ले ली है, जो अच्छा खेल भी दिखा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या बाबर-रिजवान का T20I करियर खत्म हो गया है। फिलहाल तो उनकी आने वाले समय में टी20 टीम में वापसी नजर नहीं आ रही है।

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड:

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम।

यह भी पढ़ें:

एक ओवर-दो विकेट, कॉर्बिन बॉश ने AUS के खिलाफ किया कमाल, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बाबर-रिजवान बाहर, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल