1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से नदारद रहने के बाद एमएस ​​धोनी अचानक इस T20 लीग में दिखे, वीडियो हो रहा वायरल

IPL से नदारद रहने के बाद एमएस ​​धोनी अचानक इस T20 लीग में दिखे, वीडियो हो रहा वायरल

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को नहीं मिला था। धोनी चेन्नई की ओर से एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

MS Dhoni - India TV Hindi
Image Source : JHARKHAND STATE CRICKET ASSOCIATION झारखंड T20 लीग

IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी एक भी मैच खेलने नहीं उतरे। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की आंंखें पूरे सीजन अपने स्टार खिलाड़ी धोनी को देखने के लिए तरस गईं। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब धोनी पूरे सीजन एक भी मैच खेलने नहीं उतरे। IPL सीजन खत्म होने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अब अगले सीजन धोनी की वापसी की उम्मीद जता रहे हैं। इस बीच धोनी एक नई T20 लीग को प्रमोट करते नजर आए।

रांची में नजर आए धोनी

दरअसल, धोनी के घर यानी रांची में झारखंड T20 लीग का आयोजन हो रहा है, जिसका 10 जून को आगाज हुआ। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आयोजित लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने इस नई लीग की शुरुआत को खास बना दिया। ब्लैक पोलो टी-शर्ट और चश्मे में धोनी बेहद स्टाइलिश नजर आए और स्टैंड्स में बैठकर उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले का आनंद लिया।

धोनी को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद फैंस काफी उत्साहित दिखे।  झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) और एवी24 स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की साझेदारी में आयोजित इस लीग में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी शामिल हैं। सभी मैच जेएससीए स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जाएंगे। 14 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 13 जून और फाइनल अगले दिन यानी 14 जून को खेला जाएगा।

6 टीमों के बीच खिताब के लिए जंग

इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें रांची टाइटंस, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं। जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने इस लीग को राज्य क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जेएससीए के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि यह लीग युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका साबित होगी, जहां उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वहीं, भारत के लिए खेल चुके शाहबाज नदीम ने कहा कि यह टूर्नामेंट दो हफ्तों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का शानदार माहौल तैयार करेगा और उभरते खिलाड़ियों के लिए नए दरवाजे खोलेगा।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलियाई टीम के इंटरनेशनल शेड्यूल में बड़ा बदलाव, पहली बार फ्लडलाइट्स के नीचे खेला जाएगा मुकाबला

ODI वर्ल्ड कप 2027 में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? आर अश्विन ने बताई पूरी सच्चाई

Latest Cricket News