1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई टीम के इंटरनेशनल शेड्यूल में बड़ा बदलाव, पहली बार फ्लडलाइट्स के नीचे खेला जाएगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलियाई टीम के इंटरनेशनल शेड्यूल में बड़ा बदलाव, पहली बार फ्लडलाइट्स के नीचे खेला जाएगा मुकाबला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 11, 2026 08:58 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:20 am IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 महिला इंटरनेशनल सीजन का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। ICC वूमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तारीख फरवरी में शिफ्ट होने के बाद शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं।

Australia- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम Image Source : PTI

महिला क्रिकेट के बढ़ते रोमांच के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सीजन के इंटरनेशनल शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। ICC वूमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तारीखों में बदलाव के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का पूरा शेड्यूल नए अंदाज में तैयार किया गया है। इस नए शेड्यूल में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ कई अहम मुकाबले शामिल हैं, जबकि इंटरनेशनल विमेंस डे पर मेलबर्न में होने वाला डे-नाइट मुकाबला खास आकर्षण रहेगा।

मार्च में कीवी टीम की मेजबानी करेगी ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 2026-27 महिला इंटरनेशनल सीजन का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया अक्टूबर 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज खेलेगा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज भी अक्टूबर में ही आयोजित होगी। वहीं मार्च 2027 में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ODI सीरीज खेलेगी। यह बदलाव ICC के उस फैसले के बाद किए गए हैं, जिसमें 2027 ICC वूमेंस चैंपियंस ट्रॉफी को जून की जगह फरवरी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा।

जंक्शन ओवल में खेला जाएगा पहला डे-नाइट ODI

संशोधित कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 8 मार्च 2027 को मेलबर्न के जंक्शन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला डे-नाइट ODI मुकाबला होगा। यह मैच इंटरनेशनल विमेंस डे और लेबर डे पब्लिक हॉलिडे के दिन खेला जाएगा। खास बात यह है कि जंक्शन ओवल में फ्लडलाइट्स के नीचे खेला जाने वाला यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। यह मुकाबला उस समय खेला जाएगा जब क्रिकेट जगत मेलबर्न में 150वीं वर्षगांठ टेस्ट मैच के जश्न की तैयारियों में जुटा होगा। पुरुषों का ऐतिहासिक टेस्ट मैच 11 से 15 मार्च के बीच खेला जाना है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि इस नए शेड्यूल को अंतिम रूप देने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से चर्चा की गई, ताकि ICC की जिम्मेदारियों और दोनों दौरा करने वाली टीमों के हितों का ध्यान रखा जा सके। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ शेड्यूलिंग एंड क्रिकेट ऑपरेशंस पीटर रोच ने कहा कि ICC द्वारा हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी की तारीखों में बदलाव की सूचना मिलने के बाद हमने संशोधित कार्यक्रम तैयार किया है, जिससे टीमों और फैंस को सबसे बेहतर अनुभव मिल सके।

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का संशोधित इंटरनेशनल शेड्यूल

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज

  • 9 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड (डे-नाइट)
  • 11 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड (डे-नाइट)
  • 14 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड (डे-नाइट)

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज

  • 18 अक्टूबर: नॉर्थ सिडनी, ओवल
  • 20 अक्टूबर: नॉर्थ सिडनी, ओवल
  • 22 अक्टूबर: नॉर्थ सिडनी, ओवल

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज

  • 6 मार्च: मनुका ओवल (डे-नाइट)
  • 8 मार्च: जंक्शन ओवल (डे-नाइट)
  • 10 मार्च: जंक्शन ओवल

यह भी पढ़ें:

ODI वर्ल्ड कप 2027 में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? आर अश्विन ने बताई पूरी सच्चाई

IND vs AFG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगान टीम में हुई 23 साल के गेंदबाज की एंट्री, टेस्ट में लिए थे 6 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल