1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG: एलेक्स कैरी ने दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 2 कदम रह गए पीछे

AUS vs ENG: एलेक्स कैरी ने दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 2 कदम रह गए पीछे

AUS vs ENG: एशेज 2025-26 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने कुल 28 डिसमिसल किए।

Alex Carey- India TV Hindi
Image Source : AP एलेक्स कैरी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज 2025-26 सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है, जिसके आखिरी दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 342 रन बनाकर सिमट गई तो वहीं मेजबान कंगारू टीम को जीत हासिल करने के लिए 160 रनों का टारगेट मिला है। इस सीरीज में पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें उनके विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने भी बल्ले के साथ विकेट के पीछे अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सभी का दिल जरूर जीता है। वहीं सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन एलेक्स कैरी ने खुद का नाम दिग्गजों की लिस्ट में भी शामिल करवा लिया।

एलेक्स कैरी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज 2025-26 सीरीज में एलेक्स कैरी को सभी मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसे पूरी तरह से भुनाया। एलेक्स कैरी ने जिस तरह से विकेट के पीछे प्रदर्शन किया उससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज और भी अधिक घातक इस सीरीज में साबित हुए। एलेक्स कैरी अब एक टेस्ट में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सीरीज में कुल 28 डिसमिसल में एलेक्स कैरी ने अपनी भूमिका अदा की है। इस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रॉड मार्श की बराबरी कर ली जिन्होंने साल 1982-83 की एशेज सीरीज में कुल 28 डिसमिसल किए थे। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर ऑस्ट्रेलिया के ब्राड हाडिन का नाम है जिन्होंने साल 2013 की एशेज सीरीज में कुल 29 डिसमिसल विकेटकीपर के तौर पर किए थे।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर

  • ब्राड हाडिन (ऑस्ट्रेलिया) - 29 डिसमिसल (एशेज 2013)
  • रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) - 28 डिसमिसल (एशेज 1982-83)
  • एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) - 28 डिसमिसल (एशेज 2025-26)
  • जैक रसेल (इंग्लैंड) - 27 डिसमिसल (बनाम साउथ अफ्रीका, 1995-96)
  • इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया) - 27 डिसमिसल (एशेज 1997)

सीरीज में बल्ले से भी दिखाया कमाल

एलेक्स कैरी ने विकेट के पीछे अपना कमाल दिखाने के साथ विकेट के आगे बल्ले से भी कमाल दिखाया, जिसमें वह एशेज 2025-26 सीरीज में जहां अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए उसमें उन्होंने 300 से अधिक रन बनाए हैं। एलेक्स कैरी के बल्ले से एक शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली, इसके अलावा उनका औसत 43.85 का रहा।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए आई अच्छी खबर, तेज गेंदबाज की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

ICC Rankings: भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज से पहले कैसी है रोहित शर्मा और विराट कोहली की आईसीसी वनडे रैंकिंग, ये है दोनों का हाल

Latest Cricket News