भारतीय टीम जल्द ही मैदान पर उतरने की तैयारी में है। जहां जून में मुख्य टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं भारत की ए टीम श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन अब इसमें हल्का सा बदलाव किया है। एक खिलाड़ी बाहर हुआ है, उसकी जगह दूसरे की एंट्री हो गई है।
भारतीय ए टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी सीरीज
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच एक त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। इसका आगाज 9 जून से होने जा रहा है। पहले दिन भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। 11 जून को भारत और अफगानिस्तान की ए टीमें मैदान में आमने सामने होंगी। सभी तीन टीमें आपस में दो दो मैच खेलेंगी, इसके बाद जो टॉप की 2 टीमें होंगी, उनके बीच फाइनल खेला जाएगा।
अनुकूल रॉय टीम में शामिल, हर्ष दुबे मुख्य स्क्वाड का हिस्सा
इस बीच बीसीसीआई ने इसकी घोषित टीम में बदलाव किया है। अब से कुछ ही देर पहले बीसीसीआई की ओर से बताया गया है कि चयन समिति ने श्रीलंका में आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय को भारत ए टीम में शामिल किया है। उन्होंने हर्ष दुबे का स्थान लिया। हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है।
6 जून से शुरू होगी भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज
जहां एक ओर ये सीरीज 9 जून से खेली जाएगी, वहीं टीम इंडिया भी 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगी। ये न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद अफगानिस्तान के ही खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इसके लिए भी टीम का ऐलान हो गया है, जल्द ही खिलाड़ी इसकी तैयारी शुरू करते हुए दिखाई देंगे।
त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।
यह भी पढ़ें
CSK Qualification Scenario: केवल जीत से नहीं चलेगा सीएसके का काम, प्लेऑफ के लिए साधने पड़ेंगे समीकरण
हार्दिक पांड्या ने कर दी ऐसी हरकत कि बहुत बुरे फंसे, बीसीसीआई ने ले लिया कड़ा एक्शन
Latest Cricket News