1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK Qualification Scenario: केवल जीत से नहीं चलेगा सीएसके का काम, प्लेऑफ के लिए साधने पड़ेंगे समीकरण

CSK Qualification Scenario: केवल जीत से नहीं चलेगा सीएसके का काम, प्लेऑफ के लिए साधने पड़ेंगे समीकरण

 Published : May 21, 2026 01:41 pm IST,  Updated : May 21, 2026 01:43 pm IST

सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल का मैच खेला जाएगा। आज की हार चेन्नई को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी, लेकिन जीत प्लेऑफ की गारंटी नहीं हैं। यहां सारे समीकरण समझ लीजिए।

रुतुराज गायकवाड- India TV Hindi
रुतुराज गायकवाड Image Source : PTI

सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आज फिर एक अहम मुकाबले में उतरने जा रही है। टीम के लिए ये सीजन अच्छा नहीं गया है, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन आज का दिन काफी अहम है। आज चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। अगर आप सोच रहे हैं कि केवल जीत से काम बन जाएगा तो ये गलत है। टीम को बड़ी जीत चाहिए होगी, साथ ही इसके बाद भी दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। दरअसल समीकरण ही कुछ ऐसे बन रहे हैं। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आज का मुकाबला

आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसकी कोशिश होगी कि टॉप 2 में फिनिश किया जाए, वहीं सीएसके की टीम रेस में बनी रहना चाहेगी। चेन्नई की टीम अगर आज का मैच हारी तो फिर उसका खेल खत्म हो जाएगा। लेकिन जीत भी प्लेऑफ की गारंटी नहीं देगी। अभी की बात करें तो सीएसके ने 13 मैच खेल लिए हैं। इसमें से उसने छह में जीत दर्ज की है और सात में हार मिली है। यानी टीम के पास कुल 12 अंक हैं। अब टीम का आखिरी मैच है। इस मैच को जीतने से उसके पास 14 अंक हो जाएंगे और टीम कम से कम नंबर 5 पर तो पहुंच ही जाएगी। लेकिन अगर टीम ने बड़ी जीत दर्ज की तो सीधे नंबर चार पर पहुंच जाएगी। 

जीत के बाद सीएसके को अपने पक्ष में चाहिए होंगे ये समीकरण

इस वक्त अंक ​तालिका में नंबर 4 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। जिसे वहां से हटाने के लिए सीएसके को बड़ी जीत चाहिए होगी। अगर टीम ने पहले बैटिंग की तो गुजरात को कम से कम 20 रन से हराया तो टीम राजस्थान रॉयल्स के नेट रन रेट को बीट कर देगी और नंबर चार पर पहुंच जाएगी। इतना काम तो सीएसके के हाथ में है, लेकिन इसके बाद जो चाहिए वो उसके हाथ में नहीं है। गुजरात पर अपनी बड़ी जीत के बाद सीएसएके को उम्मीद करीन होगी कि पंजाब किंग्स की टीम अपना अगला मैच एलएसजी से हार जाए। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस से हार जाए और केकेआर की टीम अपना मैच दिल्ली कैपिटल्स से हार जाए। अगर ऐसा हुआ तो ही सीएसके की टीम नंबर 4 पर रह पाएगी, नहीं तो यहां से हट जाएगी। 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी। 

यह भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने कर दी ऐसी हरकत कि बहुत बुरे फंसे, बीसीसीआई ने ले लिया कड़ा एक्शन

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, नोट कीजिए मुकाबले की नई तारीख

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल