1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, नोट कीजिए मुकाबले की नई तारीख

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, नोट कीजिए मुकाबले की नई तारीख

 Published : May 21, 2026 11:07 am IST,  Updated : May 21, 2026 11:07 am IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में वनडे सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की सीरीज में पहले मैच की तारीख में बदलाव किया है। हालांकि आगे के मैच पहले से तय शेड्यूल के अनुसार ही खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसका ऐलान कर दिया है।

shubman gill and rohit sharma- India TV Hindi
शुभमन ​गिल और रोहित शर्मा Image Source : AFP

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज खेली जाएगी। पहले एक टेस्ट मैच होगा, इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई की ओर से सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच पहले जो शेड्यूल जारी किया गया था, उसमें थोड़ा सा बदलाव हुआ है। सीरीज के दौरान कुल मिलाकर चार मैच होंगे, लेकिन एक ही मैच की तारीख ​बदली है। नई तारीख अभी से नोट कर लीजिए, नहीं तो आपका मैच छूट भी सकता है। 

भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे मैच की तारीख में बदलाव

टीम इंडिया जल्द ही फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मैदान में उतरने जा रही है। भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का आगाज 6 जून से होना है। इसी दिन से टेस्ट मुकाबला शुरू होगा, जो कि न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच अगर पूरे पांच दिन चला तो ये 10 जून तक चल सकता है। इसकी तारीख में कोई बदलाव नहीं है, यानी जो पहले था, वही अब है। वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होने जा रहा है। पहले इस मैच की तारीख 14 जून दिन ​रविवार रखी गई थी, लेकिन अब किन्हीं कारणों से इसमें बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने जब टीम का ऐलान किया था, तभी इस बारे में जानकारी दे दी थी। हालांकि मैच का वेन्यू नहीं बदला है, जो धर्मशाला है। 

दूसरे और तीसरे वनडे मैच की तारीख में नहीं है कोई परिवर्तन

इसके बाद वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा। ये मैच लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाना है। जो चेन्नई में होगा। यानी इन दोनों मैचों की तारीख में कोई बदलाव नहीं है। केवल पहले ही मैच की तारीख बदली है। बाकी पूरा शेड्यूल पहले जैसा ही रहने वाला है। इसका ख्याल रखिएगा। 

वनडे विश्व कप 2027 की शुरू होगी तैयारी

ये सीरीज वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों को लेकर देखी जा रही है। अगले साल होने वाली विश्व कप की तैयारी अभी से शुरू हो रही है। किसी खिलाड़ी की फिटनेस कैसी है, फॉर्म कैसा है उस पर नजर रखी जाएगी। साथ ही कुछ नए और युवा प्लेयर्स को देखा जाएगा कि वे कैसा खेल दिखा रहे हैं। 

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027 से पहले बढ़ी टेंशन, रोहित शर्मा को लेकर अफगानिस्तान सीरीज में ही सस्पेंस

ODI World Cup 2027: इस टीम का बाहर होना करीब- करीब तय, पहली बार विश्व कप में दिख सकता है ऐसा नजारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल