1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर ने आखिर खोला अपना खाता, पिता से होती थी जिसकी तुलना, उसे ही निपटाया

अर्जुन तेंदुलकर ने आखिर खोला अपना खाता, पिता से होती थी जिसकी तुलना, उसे ही निपटाया

अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ इस सीरीज का पहला विकेट मिल गया है। उन्होंने पृथ्वी शॉ को चलता किया।

arjun tendulkar- India TV Hindi
Image Source : PTI अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त सुर्खियों में हैं। वे अभी विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं, वहीं खबर है कि मार्च में उनकी शादी भी हो सकती है। इस बीच अर्जुन ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में अपना खाता खोल लिया है। इससे पहले उनकी जमकर धुनाई हुई और कोई विकेट भी नहीं मिला था। हालांकि बल्ले से वे अभी तक कुछ नहीं कर पा रहे हैं। 

अर्जुन तेंदुलकर ने पृथ्वी शॉ को बनाया अपना शिकार

अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं, वे गोवा की टीम में शामिल हैं। गुरुवार को उन्हें इस सीजन का पहला विकेट मिला, हालां​कि इससे पहले भी उन्होंने लगातार मैच खेले और गेंदबाजी भी की, लेकिन विकेट से दूर ही रह गए थे। गोवा बनाम महाराष्ट्र में जब वे गेंदबाजी के लिए उतरे तो जल्द ही उन्हें विकेट मिल गया। उन्होंने पृथ्वी शॉ को अपना शिकार बनाया। पृथ्वी ने पांच बॉल पर केवल एक ही रन बनाया। पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर अच्छे दोस्त भी हैं। इतना ही नहीं, अभी भले ही पृथ्वी भारत के लिए कोई भी फॉर्मेट ना खेल रहे हों, लेकिन एक वक्त उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती थी। अब अ​र्जुन ने उन्हीं पृथ्वी शॉ को अपना प​हला शिकार बनाया। 

अब तक विजय हजारे में एक ही विकेट ले पाए हैं अर्जुन

अर्जुन को पारी की शुरुआत में ही पहला विकेट मिल गया था, इससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि उन्हें कुछ और सफलताएं मिल जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कुल आठ ओवर की गेंदबाजी कर 39 रन दिए और एक विकेट मिला। इससे पहले के मैचों में तो उन्होंने और भी रन दिए थे और विकेट भी नहीं मिला था। हालांकि बल्ले से अभी भी रन नहीं बना पा रहे हैं। कभी तो अर्जुन पारी का आगाज करने आते हैं तो कभी काफी नीचे के क्रम में खेलते हैं। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में उनका सर्वाधिक स्कोर 24 रन है, जो उन्होंने अपनी पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ बनाए थे। 

इस बीच आपको याद दिला दें कि मार्च की शुरुआत में अर्जुन की शादी हो सकती है। मार्च के आखिर में आईपीएल खेला जाएगा, इससे पहले ही अर्जुन शादी के बंधन में बंध जाएंगे, इस तरह की रिपोर्ट आ रही है। अर्जुन इस बार आईपीएल में एलएजसी के लिए खेलेंगे। उन्हें मुंबई से एलएसजी में ट्रेड किया गया है। 

यह भी पढ़ें 

सरफराज खान ने केवल 15 बॉल पर ठोक दी तूफानी फिफ्टी, 31 साल पुराना कीर्तिमान कर दिया चकनाचूर

रुतुराज गायकवाड ने क्रिकेट के दुनिया में रचा इतिहास, ध्वस्त कर दिया माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News