1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्शदीप सिंह बने शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा, टी20 मैच में पारी के पहले ओवर में दो छक्के खाने वाले तीसरे भारतीय

अर्शदीप सिंह बने शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा, टी20 मैच में पारी के पहले ओवर में दो छक्के खाने वाले तीसरे भारतीय

भारत और आयरलैंड के बीच में खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पारी के पहले ओवर में 2 छक्के लगे, जिसके साथ ही वह शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बन गए।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
Image Source : PTI अर्शदीप सिंह

भारत और आयरलैंड के बीच में खेली जा रही दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले मौसम को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं आयरलैंड की पारी शुरू होने के साथ भारतीय टीम की तरफ से पहले ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए अर्शदीप सिंह को 2 छक्के लगे जिसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में किसी मुकाबले के पहले ओवर में 2 छक्के खाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। अर्शदीप सिंह से पहले इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल था।

रोस अडायर ने लगाए अर्शदीप सिंह को लगातार 2 छक्के

बेलफास्ट के स्टेडियम में आयरलैंड की तरफ से दूसरे टी20 मुकाबले में पारी का आगाज करने मैदान पर उतरी रॉस अडायर और टिम टेक्टर की ओपनिंग जोड़ी ने पहला ओवर खत्म होने पर 13 रन बना दिए थे। अर्शदीप सिंह जो यह ओवर फेंक रहे थे उन्होंने अपनी पहली चार गेंदों में सिर्फ एक रन दिया था। इसके बाद पांचवीं गेंद को रोस अडायर ने जोरदार शॉट खेलने के साथ सीधे छक्के के लिए पहुंचा दिया। वहीं ओवर की गेंद पर रोस अडायर ने अर्शदीप सिंह के सिर के ऊपर से हवा में शॉट खेलते हुए गेंद को छक्के के लिए पहुंचा दिया। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में किसी मुकाबले में पारी के पहले ओवर में 2 छक्के खाने वाले अर्शदीप सिंह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

पारी के पहले ओवर में टी20 मुकाबले में 2 छक्के खाने वाले भारतीय गेंदबाज

  • रविचंद्रन अश्विन - बनाम न्यूजीलैंड (साल 2016, नागपुर)
  • शार्दुल ठाकुर - बनाम न्यूजीलैंड (ऑकलैंड, साल 2020)
  • अर्शदीप सिंह - बनाम आयरलैंड (बेलफास्ट, साल 2026)

अर्शदीप ने ही दिखाया अडायर को पवेलियन का रास्ता

आयरलैंड टीम की दूसरे टी20 मैच में भी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में जहां अपना पहला विकेट टिम टेक्टर के रूप में 17 के स्कोर पर गंवाया तो वहीं उनको दूसरा झटका तीसरे ओवर में 26 के स्कोर पर लगा। अर्शदीप सिंह ने रोस अडायर को 16 के निजी स्कोर पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराते हुए विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में भी नहीं मिला मौका, टीम इंडिया के लिए दो प्लेयर्स ने किया डेब्यू

अभिषेक शर्मा का अर्धशतक रिकॉर्ड बुक से क्यों हुआ गायब? मैच खत्म होने के बाद ICC के नियम ने बदल दिया स्कोर

Latest Cricket News