A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान सूर्या का अचंभित करने वाला फैसला, सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर को नहीं मिली जगह

कप्तान सूर्या का अचंभित करने वाला फैसला, सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर को नहीं मिली जगह

यूएई के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव

टी20 एशिया कप 2025 में भारत और यूएई की टीम के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन के लिए चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक ही स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ही मौका दिया है। जबकि अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

अर्शदीप सिंह हुए बाहर

अर्शदीप सिंह ने पिछले कुछ समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए दमदार खेल दिखाया है और अपने दम पर कई मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई है। उनकी लाइन लेंथ सटीक होती है और वह डेथ ओवर्स में बहुत ही किफायती गेंदबाज साबित होते हैं। इतने काबिल गेंदबाज को भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में मौका देने की जहमत नहीं उठाई है।

अर्शदीप सिंह ने T20I क्रिकेट में हासिल किए 99 विकेट

अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए साल 2022 में T20I क्रिकेट में डेब्यू किया था और उसके बाद से ही टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 63 T20I मैचों में कुल 99 विकेट हासिल किए हैं। वह 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।

ऑलराउंडर्स पर जताया भरोसा

यूएई के खिलाफ मैच के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है। टीम में शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे तीन ऑलराउंडर्स मौजूद हैं। ये खिलाड़ी बेहतरीन गेंदबाजी में माहिर हैं और निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग भी कर सकते हैं। वहीं अभिषेक शर्मा भी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

UAE: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह

यह भी पढ़ें:

IND vs UAE Playing XI: सूर्यकुमार यादव ने अचानक चौंकाया, इस खिलाड़ी को कर दिया बाहर

अक्षर पटेल, अर्शदीप और रवि बिश्नोई को ICC T20 रैंकिंग में फायदा, टॉप-10 में इतने भारतीय शामिल

Latest Cricket News