1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अक्षर पटेल, अर्शदीप और रवि बिश्नोई को ICC T20 रैंकिंग में फायदा, टॉप-10 में इतने भारतीय शामिल

अक्षर पटेल, अर्शदीप और रवि बिश्नोई को ICC T20 रैंकिंग में फायदा, टॉप-10 में इतने भारतीय शामिल

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 10, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 05:54 pm IST

गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीन भारतीय गेंदबाजों को फायदा हुआ है। ये खिलाड़ी बेहतरीन गेंदबाजी में माहिर हैं और विरोधी बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित होते हैं।

axar patel- India TV Hindi
अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह Image Source : PTI

भारतीय टीम के प्लेयर्स टी20 एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए यूएई पहुंच गए हैं, जहां भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई की टीम से होगा। अब इससे पहले गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों को फायदा हुआ है। इसमें अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।

10वें नंबर पर पहुंचे अर्शदीप

रवि बिश्नोई टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में वह एक स्थान ऊपर पहुंच गए हैं। अब वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके इस समय 674 रेटिंग अंक हैं। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल दोनों ही गेंदबाज एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल हैं। अर्शदीप इस समय 10वें नंबर पहुंच गए हैं और उनके 653 रेटिंग अंक हैं। दूसरी तरफ अक्षर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं और उनके इस समय 636 रेटिंग अंक हैं।

चौथे नंबर पर काबिज हैं वरुण चक्रवर्ती

गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा रैंकिंग वाले भारतीय प्लेयर हैं। वह इस समय चौथे पायदान पर मौजूद हैं और उनके इस समय 706 रेटिंग अंक हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। वरुण ने भारत के लिए 18 T20I मैचों में कुल 33 विकेट चटकाए हैं।

टॉप-10 में तीन भारतीय प्लेयर्स शामिल

गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के जैकब डफी मौजूद हैं। उनके इस समय 717 रेटिंग अंक हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के आदिल राशिद हैं। उनके इस समय 710 रेटिंग अंक हैं। तीसरे नंबर पर अकील हुसैन काबिज हैं और उनके इस समय 707 रेटिंग अंक हैं। टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के तीन प्लेयर्स शामिल हैं। इनमें वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 प्लेयर्स:

बॉलर्स देश रेटिंग
जैकब डफी न्यूजीलैंड 717
आदिल राशिद इंग्लैंड  710
अकील हुसैन वेस्टइंडीज 707
वरुण चक्रवर्ती भारत 706
एडम जापा ऑस्ट्रेलिया 700
रवि बिश्नोई भारत 674
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 659
नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया 658
राशिद खान अफगानिस्तान 653
अर्शदीप सिंह भारत 653

यह भी पढ़ें:

अर्शदीप सिंह ने दिखाया दम, हासिल की टॉप पोजीशन; गेंदबाजों में मार ले गए बाजी

आईपीएल के बाद अब SA20 में भी अनसोल्ड रहा ये खिलाड़ी, इतनी उम्र में भी करा रहा है तौहीन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल