1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के बाद अब SA20 में भी अनसोल्ड रहा ये खिलाड़ी, इतनी उम्र में भी करा रहा है तौहीन

आईपीएल के बाद अब SA20 में भी अनसोल्ड रहा ये खिलाड़ी, इतनी उम्र में भी करा रहा है तौहीन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 10, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 04:47 pm IST

एसए20 के अगले सीजन के लिए नीलामी का काम पूरा हो गया है। इसमें खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें किसी ने भी भाव नहीं दिया।

James Anderson- India TV Hindi
जेम्स एंडरसन Image Source : GETTY

आईपीएल की तर्ज की शुरू की गई साउथ अफ्रीका की अपनी टी20 लीग एसए20 का इस साल का ऑक्शन हो गया है। जहां कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने खूब मोटी रकम अपने नाम की, वहीं कुछ अनसोल्ड भी रह गए। पूरी दुनिया में इस वक्त खूब सारी लीग हो रही हैं, लेकिन इसमें से बहुत कम ऐसी हैं, जिनमें ऑक्शन होता है, एसए20 भी उन्हीं में से एक है। इस बीच जो नामी गिरामी खिलाड़ी इस नीलामी में अनसोल्ड रहा और उसकी खूब चर्चा हो रही है, उनका नाम जेम्स एंडरसन है। जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल ​क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद टी20 लीग खेलने का फैसला किया है। 

एसए20 के लिए जेम्स एंडरसन अनसोल्ड रहे

एसए20 के लिए इस बार जब ऑक्शन की तैयारी हो रही थी, तो उसमें इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी अपना नाम दे दिया था। उन्हें उम्मीद रही होगी कि वे किसी ना किसी टीम में तो शामिल हो ही जाएंगे, लेकिन जब मंच से उनका नाम नीलामी के लिए पुकारा गया तो किसी भी टीम ने उन्हें अपने पाले में करने की उत्सुकता नहीं दिखाई और वे अनसोल्ड ही चले गए। इससे पहले जब पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन हुआ था, तब जेम्स एंडरसन ने उसमें भी अपना नाम दिया था, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इतनी ज्यादा उम्र में एंडरसन जैसा गेंदबाज खुद ही अपनी तौहीन कराने पर आमदा सा लग रहा है। 

करीब एक साल पहले खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

जेम्स एंडरसन अब 43 साल की उम्र पार कर गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अब से करीब एक साल पहले खेला था। उनका आखिरी टेस्ट जुलाई 2024 में था, इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद ही एंडरसन ने तय किया कि अब वे टी20 लीग खेलेंगे। इस वक्त दुनिया में जो भी लीग होती है, उसमें एंडरसन अपना नाम देते हैं, कुछ में वे खेल भी रहे हैं। इन्हीं में एक है वाइटलिटी ब्लास्ट है। हालांकि अक्सर टीमें उन्हें अनदेखा कर देती हैं, इसका वजह शायद उम्र ही रहती होगी। 

अब तक ऐसा रहा है एंडरसन का करियर

जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 188 टेस्ट खेलकर 704 विकेट अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 194 वनडे मैच खेलकर उसमें भी 269 विकेट लिए हैं। वैसे तो पिछले कुछ साल से एंडरसन केवल टेस्ट ही खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी टीम इंग्लैंड के लिए 19 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्हें 18 सफलताएं मिली हैं। इस वक्त एंडरसन जिस भी लीग में खेल रहे हैं, उसमें अपनी बहुत ज्यादा छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। देखना होगा कि अभी एंडरसन कितने और दिन मैदान पर नजर आते हैं। 

यह भी पढ़ें 

क्या दुबई में है टीम इंडिया को कोई खतरा, अब तक इतने T20I मैचों में मिली है जीत

संजू सैमसन की ICC T20I Ranking में हुआ सुधार, अब पहुंचे इस नंबर पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल