1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, स्पेशल रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 3 कदम दूर

अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, स्पेशल रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 3 कदम दूर

Arshdeep Singh: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल में अब तक 97 विकेट ले चुके हैं। वह 100 विकेट लेने से सिर्फ 3 कदम दूर हैं। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में अभी तक कोई भी गेंदबाज 100 विकेट नहीं ले पाया है।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
Image Source : AP अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh 100 IPL Wickets: IPL 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजरें पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर रहने वाली है। अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अब तक 97 विकेट लिए हैं, ऐसे में केकेआर के खिलाफ मैच में वह 100 विकेट के आंकड़े को छू सकते हैं।

पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं अर्शदीप

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए अभी तक किसी भी गेंदबाज ने 100 विकेट नहीं लिए हैं, अगर अर्शदीप केकेआर के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट लेते हैं तो वह PBKS के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे। पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप के नाम ही है। उन्होंने अब तक 84 मैचों में 97 विकेट लिए हैं, वहीं दूसरे नंबर पर पीयूष चावला का नाम है, उन्होंने अब तक 84 विकेट हासिल किए हैं। संदीप शर्मा 73 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं अक्षर पटेल ने इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए 69 विकेट हासिल किए हैं।

IPL में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • अर्शदीप सिंह - 97 विकेट
  • पीयूष चावला - 84 विकेट
  • संदीप शर्मा - 73 विकेट
  • अक्षर पटेल - 69 विकेट
  • मोहम्मद शमी - 58 विकेट

2019 में अर्शदीप ने किया था आईपीएल डेब्यू

अर्शदीप सिंह ने साल 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह तब से लेकर अब तक एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए लगातार आठवां सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 83 पारियों में 27.35 की औसत, 9.03 की इकॉनमी और 18.1 के स्ट्राइक रेट से 97 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार उन्होंने पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। इस फ्रेंचाइजी के साथ उनका सबसे बेहतरीन सीजन साल 2025 में रहा था, जब उन्होंने 16 पारियों में 24.66 की औसत से 21 विकेट हासिल किए थे।

IPL 2026 में कैसा रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में अभी तक पंजाब किंग्स ने अब तक दो मैच खेले हैं। इन दो मैचों में अर्शदीप की गेंदबाजी बेहद खराब रही है और उन्हें अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। हालांकि टीम के लिए अच्छी बात ये है कि अर्शदीप के खराब प्रदर्शन के बावजूद पंजाब की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है। अब देखना ये होगा कि अर्शदीप का प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News