1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 06, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 03:41 pm IST

Fakhar Zaman Coach: फखर जमां पर बॉल-टैम्परिंग के चलते PSL 2026 में दो मैचों के लिए बैन लगाया गया है। इस बीच PSL में उनकी टीम लाहौर कलंदर्स ने उन्हें अंतरिम कोच नियुक्त किया है। कोच बनने के बाद अब वह सुर्खियों में आ गए हैं।

Fakhar Zaman- India TV Hindi
फखर जमां Image Source : AP

Fakhar Zaman Coach: पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) मैच में गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में दोषी पाए गए। इसके बाद जमां पर दो मैचों के लिए बैन लगा दिया गया है। इस फैसले की पुष्टि 3 अप्रैल को हुई, जब PSL की अपीलीय संस्था ने उनकी अपील खारिज कर दी। उन पर PSL आचार संहिता के लेवल 3 के उल्लंघन का आरोप था, क्योंकि उन्होंने गेंद की स्थिति में बदलाव किया था। दो मैचों के लिए बैन होने के बाद भी लाहौर कलंदर्स ने उन्हें टीम से अलग नहीं किया है और अब उन्हें एक नई भूमिका सौंप दी है। लाहौर की टीम ने अब भी उन्हें टीम के साथ जोड़े रखा है।

फखर जमां बने लाहौर की टीम के कोच

द संडे गार्डियन के रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर कलंदर्स की टीम ने फखर जमां को अपनी टीम का कोच नियुक्त किया है। लाहौर कलंदर्स ने फखर को एक अलग तरीके से टीम से जोड़े रखने का फैसला किया। अपने सस्पेंशन के दौरान, 3 अप्रैल को लाहौर में मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने लाहौर की टीम के लिए टेम्पररी हेड कोच की भूमिका निभाई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस मैच की कमान फखर ने संभाली थी, हालांकि इस बात का कोई साफ स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि लाहौर के रेगुलर कोच रसेल डोमिंगो ने यह भूमिका क्यों नहीं निभाई।

कब होगी फखर जमां की टीम में वापसी

आपको बता दें कि बैन लगने की वजह से फखर जमां मुल्तान सुल्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। वह 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ होने वाले मुकाबले से भी बाहर रहेंगे। उम्मीद है कि वह 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी करेंगे। लाहौर और मुल्तान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो बारिश की वजह से ये मुकाबला सिर्फ 13 ओवर का हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में मुल्तान सुल्तान की टीम 13 ओवर में 165 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई। फखर जमां की गैरमौजूदगी में शाहीन अफरीदी ने लाहौर की कप्तानी की।

यह भी पढ़ें

ODI का अनोखा रिकॉर्ड, ना बनाया कोई रन, ना ही लिया विकेट, फिर भी बना प्लेयर ऑफ द मैच

ODI World Cup 2027: मेजबान होकर भी मेहमान जैसा संघर्ष, ICC टूर्नामेंट में किस टीम का खेलना बना टेढ़ी खीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल