महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की धरती पर होना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच 30 सितंबर को होना है। अब अहम टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही भारतीय महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है। जब इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गई हैं।
कैच लेते समय घुटना हुआ चोटिल
भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाज हीथर नाइट ने दमदार शॉट लगाया, जिसे कैच करने के चक्कर में अरुंधति रेड्डी अपना घुटना चोटिल कर बैठीं। गेंद अजीब तरीके से उनके बाएं पैर पर लग गई जिसके बाद वह जमीन पर गिर गईं। डॉक्टर तुरंत रेड्डी को देखने मैदान पर पहुंचे और शुरुआत में उन्हें मैदान से बाहर चलने में मदद करने की कोशिश की। पर फिर इस गेंदबाज के लिए व्हीलचेयर मंगवाई गई।
भारतीय टीम को अरुंधति रेड्डी के जल्दी फिट होने की उम्मीद
आईसीसी ने कहा कि अरुंधति रेड्डी के विश्व कप में भाग लेने पर अभी ‘स्पष्टता का इंतजार’ है। भारतीय टीम को उम्मीद है कि रेड्डी की चोट गंभीर नहीं होगी। रेड्डी भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी हैं और आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को उनकी जरूरत होगी। अभी यह भी पता नहीं चला है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।
भारतीय महिला टीम के लिए खेल चुकी हैं 11 वनडे मैच
अरुंधति रेड्डी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 में वनडे में डेब्यू किया था और उन्होंने 11 वनडे मैचों में 15 विकेट लिए हैं, जिसमें पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 26 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। इसके अलावा वह भारतीय महिला टीम के लिए 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 34 विकेट हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें:
रजत पाटीदार बने कप्तान, रुतुराज गायकवाड़ उपकप्तान; स्क्वाड में इन प्लेयर्स को मिली जगह
सेंचुरी के बिल्कुल करीब थे केएल राहुल, अचानक छोड़ गए मैदान, आखिर क्यों?
Latest Cricket News