1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: टीम इंडिया के इन 5 प्लेयर्स का प्रदर्शन रहेगा अहम, रहाणे ने बताया ये प्लेयर बदल सकता मैच का रुख

Asia Cup 2025: टीम इंडिया के इन 5 प्लेयर्स का प्रदर्शन रहेगा अहम, रहाणे ने बताया ये प्लेयर बदल सकता मैच का रुख

Asia Cup 2025: यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है। टीम इंडिया से सभी को टूर्नामेंट में बहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, जिसको लेकर अजिंक्य रहाणे ने 5 ऐसे प्लेयर्स का नाम बताया है जो सबसे अहम रहने वाले हैं।

Hardik Pandya And Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : AP हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव

एशिया कप 2025 को शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 9 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार एशिया कप का संस्करण टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनको 4-4 के दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीम शामिल है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम 4 सितंबर को दुबई पहुंच गई थी जिसमें उसे टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलना है। वहीं इसी बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने 5 ऐसे भारतीय प्लेयर्स के बारे में बताया है जिनका प्रदर्शन एशिया कप में काफी अहम रहेगा।

हार्दिक और बुमराह की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी

अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर एशिया कप 2025 को लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड पर बात करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या की भूमिका काफी अहम रहेगी, जिसमें बतौर ऑलराउंडर उनके पास बल्ले और गेंद से मुकाबले के रुख को पलटने का मौका रहेगा और हम सभी को भरोसा है कि वह ऐसा करने में कामयाब भी होंगे। वहीं बुमराह को एशिया कप में देखने के लिए हम सभी काफी उत्सुक हैं क्योंकि वह काफी लंबे समय के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेंगे। वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उसके बारे में हम सभी को पता है।

अर्शदीप की गेंदबाजी रहेगी काफी अहम

भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन भी एशिया कप 2025 में प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें अजिंक्य रहाणे ने अर्शदीप का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि र्शदीप सिंह को बुमराह के साथ गेंदबाजी करते देखने के लिए उत्साहित हूं हम सभी को पता है कि वह दोनों तरफ गेंद को स्विंग करा सकते हैं और नई गेंद से यॉर्कर भी डाल सकते हैं। ऐसे में उनका शुरुआत ओवर्स में कैसा प्रदर्शन रहेगा उस पर सभी की नजरें रहेंगी। रहाणे ने इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल का भी जिक्र किया जिनका प्रदर्शन काफी अहम रहेगा।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025: बल्लेबाजों के लिए सिर दर्द बनेगा ये गेंदबाज, टी-20 में चारों ओवर फेंक चुका है मेडन

जोस बटलर ने कर दिया बड़ा कमाल, इस मामले में कर ली इयान बेल की बराबरी

Latest Cricket News