1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: भारत को दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम में खेलने हैं मुकाबले, जानें कैसा है दोनों ग्राउंड में रिकॉर्ड

Asia Cup 2025: भारत को दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम में खेलने हैं मुकाबले, जानें कैसा है दोनों ग्राउंड में रिकॉर्ड

Asia Cup 2025: भारतीय टीम को आगामी एशिया कप 2025 में अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलना है। वहीं इस टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और अबू धाबी के ग्राउंड में खेले जाएंगे।

Suryakumar Yadav And Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी जिसमें पहला मुकाबला 9 सितंबर को ग्रुप-बी में शामिल अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा, जिसमें सभी मुकाबले अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम जो ग्रुप-ए का हिस्सा है वह अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में दोनों ही स्टेडियम में मुकाबले खेलने हैं, ऐसे में वहां पर भारतीय टीम का कैसा रिकॉर्ड है इसको लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

दुबई के स्टेडियम में अब तक भारतीय टीम ने खेले हैं 9 मुकाबले

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में अपने शुरुआती 2 मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने हैं, जिसमें उसका पहला मुकाबला 10 सितंबर को जहां यूएई की टीम से होगा तो वहीं दूसरे मैच में उसकी भिड़ंत पाकिस्तान की टीम से 14 सितंबर को होगी। ऐसे में इस स्टेडियम में टीम इंडिया के अभी तक के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम 5 मैच को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं 4 में उसको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम का दुबई के मैदान पर रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 32 मैच खेले हैं और उसमें से 18 को जीतने में कामयाब रहे हैं जबकि 14 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

अबू धाबी में टीम इंडिया का 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया को अबू धाबी के स्टेडियम में ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला खेलना है, जिसमें वह ओमान की टीम का सामना करेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम का अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने अब तक यहां पर एक मुकाबला खेला है और उसमें जीत हासिल करने में भी कामयाब रहे हैं। पाकिस्तान की टीम ने इस मैदान पर 10 मैच खेले हैं और उसमें से 7 को उन्होंने जहां जीता है तो सिर्फ तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने किया इंग्लैंड का रुख, काउंटी में खेलने का लिया फैसला

जोस बटलर ने कर दिया बड़ा कमाल, इस मामले में कर ली इयान बेल की बराबरी

Latest Cricket News