A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025 Points Table: जीत के बाद भी इस नंबर पर है पाकिस्तान, भारत का जलवा जारी

Asia Cup 2025 Points Table: जीत के बाद भी इस नंबर पर है पाकिस्तान, भारत का जलवा जारी

Asia Cup Points Table: पाकिस्तान ने भी एशिया कप में विजयी आगाज किया है। हालांकि पाकिस्तान की जीत इतनी बड़ी नहीं थी, जितनी टीम इंडिया की यूएई के खिलाफ रही। इसका असर अंक तालिका पर भी नजर आ रहा है।

pakistan cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तानी टीम ने भले ही पहला मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन टीम की बल्लेबाजी में कोई खास दम नजर नहीं आया। वो तो ओमान की टीम थी, अगर कोई और टीम होती तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती थी। इस बीच एशिया कप 2025 के चौथे मैच के बाद अंक तालिका की बात की जाए तो पाकिस्तानी टीम को जीत के बाद भी कोई बहुत बड़ा फायदा नहीं मिला है। टीम दूसरे नंबर पर है। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया का जलवा जारी है। 

टीम इंडिया का नेट रन रेट छू रहा आसमान

एशिया कप की अभी तक की अंक तालिका की बात की जाए तो ग्रुप में भारतीय टीम पहले नंबर पर है। भारत ने अब तक एक मैच यूएई के खिलाफ खेला है और उसे बड़े अंतर से अपने नाम किया है। यही वजह है कि भारत को दो अंक तो मिले ही हैं, साथ ही उसका नेट रनरेट भी 10.483 का हो गया है। पाकिस्तान की बात करें तो उसने भी एक ही मैच अब तक खेला है और उसमें उसे जीत भी मिली है। पाकिस्तान के पास भी दो अंक हैं, लेकिन इसके बाद भी टीम दूसरे नंबर पर है, क्योंकि उसका नेट रनरेट भारत से कम है। पाकिस्तान का एनआरआर अभी 4.650 का है। इस ग्रुप में ओमान और यूएई का खाता अभी नहीं खुला है। 

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के भी दो दो अंक

बात अगर ग्रुप बी की करें तो अफगा​निस्तान और बांग्लादेश के दो दो अंक हो गए हैं। दोनों टीमों ने हांगकांग को हराकर अपना खाता खोला और दो अंक ​हासिल किए हैं। लेकिन अफगानिस्तान की टीम नेट रन रेट अच्छा होने के कारण पहले नंबर पर है। अफगानिस्तान का नेट रन रेट 4.700 का है। दूसरे नंबर की टीम बांग्लादेश क नेट रन रेट 1.001 का है। इस ग्रुप से श्रीलंका अकेली ऐसी टीम है, जिसने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। अब 13 सितंबर को श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा। उसके बाद अंक तालिका में फिर से बदलाव होने की संभावना है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला

अभी तो जो चल रहा है, वो चल ही रहा है, लेकिन सभी को इंतजार 14 सितंबर का है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मैच होगा। इसी मैच के नतीजे से तय होगा कि ग्रुप ए में कौन सी टीम टॉप करेगी और दूसरे नंबर की टीम कौन सी होगी। अब इस मैच में ज्यादा वक्त नहीं है। मुकाबला कांटेदार होगा कि एकतरफा होगा, ये तो उसी दिन पता चलेगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: एशिया कप मुकाबले से पहले कैसी है भारत और पाकिस्तान की ICC टी20 रैंकिंग, जमीन आसमान का अंतर

Asia Cup 2025: ये तो DRS की भी भयंकर ​बेइज्जती है, पाकिस्तानी बल्लेबाज की हरकत आप भी देखिए

Latest Cricket News