Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: एशिया कप मुकाबले से पहले कैसी है भारत और पाकिस्तान की ICC टी20 रैंकिंग, जमीन आसमान का अंतर

IND vs PAK: एशिया कप मुकाबले से पहले कैसी है भारत और पाकिस्तान की ICC टी20 रैंकिंग, जमीन आसमान का अंतर

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Sep 12, 2025 10:35 pm IST, Updated : Sep 12, 2025 10:35 pm IST

ICC Rankings: आईसीसी की टी20 रैंकिंग पर अगर नजर डालें तो साफ हो जाएगा कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के ​बीच कितना अंतर है।

india and pakistan cricket team- India TV Hindi
Image Source : GETTY/AP भारत और पाकिस्तान की ​क्रिकेट टीम

 

ICC T20I Rankings: भारत और पाकिस्तान के बीच अब एक और मुकाबला होने जा रहा है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच टक्कर चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी। तब दुबई के इसी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पटकनी दी थी। साल 2024 के जून में जब टी20 विश्व कप हुआ था, तब भी भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा था। इस बीच इससे पहले कि 14 सितंबर का मुकाबला हो, आपको ये जान लेना चाहिए कि दोनों टीमों की आईसीसी टी20 रैंकिंग कैसी है। हालांकि आपको पहले ही बता दें कि इसमें जमीन आसमान का फर्क है। 

भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर

आईसीसी ने 11 सितंबर तक की जो आईसीसी टी20 रैंकिं अपडेट और जारी कि है इसमें टीम इंडिया पहले नंबर पर काबिज है। भारतीय टीम की लीड भी दूसरे नंबर की टीम से इतनी ज्यादा है कि उसे फिलहाल नीचे जाने का कोई खतरा भी नहीं है। भारतीय टीम की रेटिंग अभी 271 की चल रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसकी रे​टिंग 266 की है। यानी भारत ऑस्ट्रेलिया से काफी आगे है। 

पाकिस्तान की टीम सातवें नंबर पर कर रही है संघर्ष

अब जरा पाकिस्तान के बारे में भी जान लीजिए। आईसीसी की अपडेट टी20 रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम की रेटिंग 232 की है और टीम सातवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। यहां तक कि वेस्टइंडीज की टीम भी पाकिस्तान से एक पायदान आगे है, जिस टीम ने पिछले कई आईसीसी टूर्नामेंट मिस किए थे। इससे समझा जा सकता है कि पाकिस्तान की हालत कितनी पतली है। रेटिंग का जबरदस्त अंतर ही बता रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब मुकाबला होगा तो वो किस ओर जाएगा। 

अब नहीं रहा भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर

वैसे आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को महामुकाबला कहा जरूर जाता है, लेकिन अब इस मैच में वो बात नहीं रही। भारतीय टीम अब करीब करीब एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को बुरी तरह से पीट देती है और पाकिस्तानी टीम ​पीछे रह जाती है। लेकिन चुंकि दोनों पड़ोसी देश हैं और आपसी रिश्ते भी तल्ख हैं, इसलिए इसे महामुकाबला कहा जरूर जाता है। महामुकाबला तो तब होता है कि जब दोनों टीमें बराबरी पर हों और मैच कांटे का हो। ये मैच नहीं, बल्कि एक तरह से मिसमैच होगा। देखना होगा कि ​अब जब दोनों टीमें आमने सामने होती हैं तो कैसा प्रदर्शन देखने के लिए मिलता है। 

यह भी पढ़ें 

Asia Cup 2025: ये तो DRS की भी भयंकर ​बेइज्जती है, पाकिस्तानी बल्लेबाज की हरकत आप भी देखिए

Asia Cup 2025: कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK मुकाबला, कैसे देखें Live Streaming

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement