एशिया कप 2025 में सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम का आमना-सामना अबू धाबी के मैदान पर हुआ। पाकिस्तानी टीम ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। श्रीलंका की टीम को इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, लेकिन वह 20 ओवर्स में 133 रनों का स्कोर ही बनाने में सफल हो सकी, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ने इस टारगेट को 18 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रीलंकाई टीम को मिली इस हार के बाद उनके लिए अब फाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई है, जिसमें अब उन्हें दूसरे मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
टीम इंडिया टॉप पर काबिज, पाकिस्तान दूसरे नंबर पर पहुंचा
भारतीय टीम का अभी तक एशिया कप 2025 में अजेय अभियान देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में जहां टॉप पर रहते हुए सुपर-4 में अपनी जगह को पक्का किया तो वहीं इसके बाद सुपर-4 में भी उन्होंने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी। भारतीय टीम एशिया कप 2025 में सुपर-4 की प्वाइंट्स टेबल में अभी एक मैच के बाद 2 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज है, जिसमें उसका नेट रनरेट 0.689 का है। वहीं पाकिस्तान जिनको पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था उन्होंने अपने दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम को 5 विकेट से मात देने के साथ सुपर-4 में पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान अब 2 मैचों के बाद 2 अंकों के साथ सुपर-4 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, जिसमें उसका नेट रनरेट 0.226 का है।
बांग्लादेश तीसरे नंबर पर काबिज, श्रीलंका का नहीं खुला है खाता
सुपर-4 की प्वाइंट्स टेबल में अभी बांग्लादेश की टीम जिन्होंने जीत के साथ शुरुआत की थी वह 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट देखा जाए तो वह 0.121 का है। बांग्लादेश के लिए अगले दोनों मैच काफी अहम है यदि उन्हें फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करना है, जिसमें उसका सामना भारत और पाकिस्तान से होगा। वहीं सुपर-4 की प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर श्रीलंका की टीम है जिनको अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं उनका नेट रनरेट -0.590 का है।
ये भी पढ़ें
VIDEO: एक दूसरे की नकल करते नजर आए हसरंगा और अबरार, देखने लायक था मैदान पर नजारा
विराट कोहली-अभिषेक शर्मा को कर चुका है आउट, अगला मैच खेल सकता है ये घातक गेंदबाज
Latest Cricket News