1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा, एकतरफा अंदाज में सलमान अली की टीम को 7 विकेट से धोया

भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा, एकतरफा अंदाज में सलमान अली की टीम को 7 विकेट से धोया

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

Team India- India TV Hindi
Image Source : AP टीम इंडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 128 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को टीम इंडिया ने सिर्फ 15.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत है। टीम इंडिया का अब अगला मैच ओमान से 19 सितंबर को ओमान से होगा।

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया घटिया प्रदर्शन

इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं मोहम्मद हैरिस ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। इसके बाद बाकी के पाक बल्लेबाज भी भारतीय गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि साहिबजादा फरहान के बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शाहीन अफरीदी रहे। फरहान ने 44 गेंदों पर 40 रन की धीमी पारी खेली। वहीं 16 गेंदों पर शाहीन अफरीदी ने 33 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 सिक्स लगाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं बुमराह और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए।

अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए खेली तूफानी पारी

128 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर शाहीन अफरीदी को बैकफुट पर धकेल दिया। शुभमन गिल ने 7 गेंदों पर दो चौके की मदद से 10 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिषेक ने चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं तिलक वर्मा 31 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 2 चौके और 1 सिक्स लगाए। अंत में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे टीम इंडिया को जीत दिलाकर वापस लौटे। सूर्या ने 37 गेंदों में 47 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं दुबे ने 7 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो वहां तीनों विकेट सैम अयूब ने लिए। उन्होंने अपने चार ओवर में 35 रन खर्च किए।

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह ने भुवनेश्वर कुमार को छोड़ा पीछे, 2 विकेट लेकर ही T20I में कर डाला कमाल

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी करारी मात, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की पारी गई बेकार

Latest Cricket News