A
Hindi News खेल क्रिकेट Asia Cup 2025: जीत के साथ UAE ने सुपर-4 की उम्मीदों को रखा जिंदा, ओमान को 42 रनों से हराया

Asia Cup 2025: जीत के साथ UAE ने सुपर-4 की उम्मीदों को रखा जिंदा, ओमान को 42 रनों से हराया

एशिया कप 2025 के सातवें मैच में यूएई ने ओमान को 173 रनों का बड़ा टारगेट दिया। इस टारगेट को ओमान की टीम हासिल नहीं कर पाई।

UAE Cricket Team- India TV Hindi Image Source : AP यूएई क्रिकेट टीम

एशिया कप 2025 के सातवें मैच में यूएई ने ओमान को एकतरफा अंदाज में 42 रनों से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने ओमान के सामने 173 रन का टारगेट रखा था। जवाब में ओमान की टीम 18.4 ओवर में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यूएई की तरफ से बल्लेबाजी में मुहम्मद वसीम चमके, उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं गेंदबाजी में जुनैद सिद्द्की ने कमाल का प्रदर्शन किया। यह इस एशिया कप में यूएई की पहली जीत है। इस जीत के साथ ही यूएई अभी भी सुपर-4 की रेस में बनी हुई है।

यूएई के लिए आलीशन शरफू और मुहम्मद वसीम ने खेली अर्धशतकीय पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम को उनके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए आलीशन शरफू और मुहम्मद वसीम के बीच 88 रन की साझेदारी हुई। टीम को पहला झटका शरफू के रूप में लगा, वह 38 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। वह 54 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए और वहीं टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं मुहम्मद जोहेब ने 13 गेंदों में 21 और हर्षित कौशिक ने 8 गेंदों में 19 रन बनाए। ओमान की गेंदबाजी की बात करें तो वहां जितेन रामानंदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। उनके अलावा हसनैन शाह और समय श्रीवास्तव को एक-एक विकेट मिला।

130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई ओमान की टीम

टारगेट को हासिल करने उतरी ओमान की शुरुआत इस मैच में खराब रही। आमिर कलीम के रूप में टीम को पहला झटका लगा जब वह 2 गेंदों पर 2 रन बनाकर चलते बने। वहीं हम्मद मिर्जा ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए। कप्तान जतिंदर सिंह को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत जरूर मिली, लेकिन वह 10 गेंदों में 20 रन बनाकर चलते बने। देखते ही देखते 50 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद छठे विकेट के लिए आर्यन बिष्ट और विनायक शुक्ला के बीच 38 रन की पार्टनरशिप हुई। लेकिन ये पार्टनरशिप टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। ओमान के लिए इस मैच में आर्यन बिष्ट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 32 गेंदों पर 24 रन बनाए। यूएई की तरफ से जुनैद सिद्द्की ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट खर्च किए।

यह भी पढ़ें

UAE के खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, अंग्रेज बल्लेबाज को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs PAK: हाथ न मिलाने के बाद के विवाद ने पकड़ा तूल, PCB ने कर दी किसकी छुट्टी

Latest Cricket News