Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. UAE के खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, अंग्रेज बल्लेबाज को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

UAE के खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, अंग्रेज बल्लेबाज को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha
Published : Sep 15, 2025 07:45 pm IST, Updated : Sep 15, 2025 07:45 pm IST

Muhammad Waseem: यूएई के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम ने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ मैच में 69 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में नया इतिहास रच दिया है।

Muhammed Waseem- India TV Hindi
Image Source : AP मुहम्मद वसीम

Muhammad Waseem World Record: एशिया कप 2025 का सातवां मैच यूएई और ओमान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस मैच में वसीम 69 रन बनाकर आउट हुए।

मुहम्मद वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड अब मुहम्मद वसीम का नाम है। उन्होंने 1947 गेंदों में 3000 रन पूरे किए। जोस बटलर ने 2068 गेंदों में 3000 रन पूरे किए थे। वह अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच का नाम है। उन्होंने 2077 गेंदों में 3000 रन पूरे किए थे। उनके साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने 2113 गेंदों में और रोहित शर्मा ने 2149 गेंदों में 3000 रन पूरे किए थे।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से)

  • 1947 गेंद: मुहम्मद वसीम
  • 2068 गेंद: जोस बटलर
  • 2077 गेंद: एरोन फिंच
  • 2113 गेंद: डेविड वार्नर
  • 2149 गेंद: रोहित शर्मा

टी-20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने मुहम्मद वसीम

इस पारी के दौरान मुहम्मद वसीम ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एसोसिएट देशों के बीच 3000 T20I रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले एसोसिएट देश के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी मलेशिया के विरनदीप सिंह थे। उन्होंने भी टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए थे।

यूएई ने ओमान के सामने रखा 173 का टारगेट

यूएई और ओमान के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाने में कामयाब रही और उन्होंने ओमान के सामने 173 का टारगेट रखा है। टीम के लिए मुहम्मद वसीम ने सबसे ज्यादा 54 गेंदों में 69 रन बनाए। उनके अलावा अलीशान शरफू ने 38 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं मोहम्मद जोहैब ने 21 और हर्षित कौशिक ने 19 रनों का योगदान दिया। ओमान की तरफ से इस मैच में जितेन रामानंदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। एशिया कप 2025 में यूएई और ओमान अब तक एक-एक मैच खेल चुकी है और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: हाथ न मिलाने के बाद के विवाद ने पकड़ा तूल, PCB ने कर दी किसकी छुट्टी

हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ धोनी और रोहित हैं उनसे आगे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement