1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को हराया, आखिरी ओवर में आया मैच का नतीजा

बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को हराया, आखिरी ओवर में आया मैच का नतीजा

एशिया कप 2025 का पहला सुपर-4 मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

SL vs BAN- India TV Hindi
Image Source : AP श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

एशिया कप 2025 के पहले सुपर-4 मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए इस मैच में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत मिली। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए दसुन शनाका एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस मैच में अर्धशतक लगाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाने में कामयाब रही। बांग्लादेश ने जीत के साथ के साथ सुपर-4 का आगाज किया है।

श्रीलंका के लिए दसुन शनाका ने की शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारने के बाद श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करना का मौका मिला। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। पथुम निसंका (22 रन), कुसल मेंडिस (34 रन), कुसल परेरा (16 रन) और चरिथ असलंका (21 रन) सभी बल्लेबाजों को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में एकमात्र अर्धशतक दसुन शनाका ने लगाया। वह 37 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 6 सिक्स लगाए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके।

बांग्लादेश के लिए सैफ हसन और तौहीद हृदोय ने लगाया अर्धशतक

169 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम को पहला झटका लगा, जब तंजीद हसन तमीम 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद सैफ हसन और लिटन दास के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रन की पार्टनरशिप हुई। लिटन दास इस मैच में 16 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सैफ हसन के तौर पर 114 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा, वह 45 गेंदों में 61 रन बनाकर चलते बने। यहां से तौहीद हृदोय ने बचा हुआ काम किया। वह 37 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। अंत में शमीम होसैन ने 12 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने क्यों नहीं की प्रेस कॉन्फ्रेंस? PCB चीफ ने दिया ऐसा जवाब

IND vs PAK: 'देश के लिए अच्छा करें', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या का बड़ा बयान

Latest Cricket News