1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने क्यों नहीं की प्रेस कॉन्फ्रेंस? PCB चीफ ने दिया ऐसा जवाब

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने क्यों नहीं की प्रेस कॉन्फ्रेंस? PCB चीफ ने दिया ऐसा जवाब

 Published : Sep 20, 2025 11:31 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 12:28 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 21 सितंबर को दुबई के मैदान पर महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने अभी तक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है, तो फैंस बहुत ही उत्साहित होते हैं। अब टी20 एशिया कप 2025 के सुपर-4 में  दोनों टीमों के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तो पहुंचे, लेकिन पाकिस्तानी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ही नहीं की। अब इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जवाब दिया है।

मोहसिन नकवी ने कही ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से जब पूछा गया कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रही है, तो उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही बात करेंगे। वह पत्रकारों के सवालों से बचते हुए नजर आए और जल्दी से चले गए। लेकिन बात का जवाब नहीं दिया।

हैंडशेक को लेकर हुआ था विवाद

जारी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। तब भारतीय टीम के प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। वहीं टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी विरोधी कप्तान सलमान अली आगा को नजरअंदाज किया था। इस घटना के बाद पाकिस्तानी कप्तान प्रजेंटेशन में नहीं आए थे। बाद में पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ मैच खेलने से पहले खूब नाटक किया था।

T20I क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा है भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 11 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है और पाकिस्तानी टीम सिर्फ तीन में ही जीत दर्ज करने में सफल रही है। इस तरह से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

यह भी पढ़ें:

'देश के लिए अच्छा करें', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या का बड़ा बयान

हारकर भी भारतीय टीम ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में कर डाला अनोखा कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल