IND A vs PAK A: टीम इंडिया से हारकर पाकिस्तान को हुआ नुकसान, ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है गुमनाम टीम
Group A Points Table: इंडिया ए की महिला टीम इस वक्त एशिया कप राइजिंग स्टार में खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया ने 15 फरवरी को पाकिस्तान को हराया है। इस जीत के साथ ही ग्रुप ए में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
Group A Points Table: इंडिया ए की टीम वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार में 15 फरवरी को खेले गए मैच में पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में इंडिया ए की टीम को फायदा हुआ है। वहीं पाकिस्तान की टीम को इस हार से तगड़ा नुकसान हुआ। इस एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान को ग्रुप में रखा गया है। इस ग्रुप में इनके अलावा यूएई और नेपाल की टीम को भी रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ग्रुप एके पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदलाव हुआ है। आइए हम आपको बताते हैं।
इंडिया ए की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है
15 फरवरी को खेले गए मैच में इंडिया ए की वुमेंस टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद इंडिया ए की टीम पॉइंट्स टेबल में दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम इस मैच को हारने के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के खाते में भी दो अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में पाकिस्तान की टीम टीम इंडिया से पीछे है। टीम इंडिया का नेट रन रेट इस मैच के बाद +1.830 का है। वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 1.012 का है।
पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है यूएई महिला टीम
अब आप ये सोच रहे होंगे कि अगर ये भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरे और तीसरे नंबर पर है तो पहले नंबर पर कौन सी टीम है। तो आपको बता दें कि यूएई की महिला टीम इस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में उन्होंने जीत दर्ज की है। उनकी टीम दो मैचों में दो जीत और 4 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। वहीं दोनों मैच हारकर नेपाल की टीम आखिरी नंबर पर है।
इंडिया ए ने आसानी से हासिल किया टारगेट
इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं 94 रन के टारगेट को इंडिया ए की टीम ने 10.2 ओवर में हासिल कर लिया था। वृंदा दिनेश ने इस मैच में 29 बॉल पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए थे। उनके अलावा अनुष्का शर्मा ने 24 और तेजल ने नाबाद 12 रन बनाए।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट
