1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया की उस्मान तारिक के खिलाफ खास तैयारी का VIDEO आया सामने, कप्तान सूर्या ने भी कर दिया साफ

IND vs PAK: टीम इंडिया की उस्मान तारिक के खिलाफ खास तैयारी का VIDEO आया सामने, कप्तान सूर्या ने भी कर दिया साफ

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 14, 2026 08:41 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 08:41 pm IST

IND vs PAK: भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में उस्मान तारिक को एक बड़ा खतरा माना जा रहा है, जिनको लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले से पहले साफ कर दिया है हम उसके लिए तैयार हैं।

Suryakumar Yadav And Indian Cricket Team- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और भारतीय क्रिकेट टीम। Image Source : AFP

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मुकाबले को लेकर अब बस कुछ घंटों का ही समय बचा है। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद से फैंस इस मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें पाक टीम के कप्तान सलमान आगा ने उन्हें अपना ट्रंपकार्ड बताया है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन काफी अजीब होना है। मुकाबले से पहले टीम इंडिया का उस्मान तारिक को लेकर तैयारी का एक खास वीडियो सामने आने के साथ कप्तान सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसको लेकर बात की है।

नेट प्रैक्टिस के खास वीडियो में उस्मान की तरह बॉलिंग करते दिखे सूर्या

भारतीय टीम ने 13 फरवरी की शाम को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस की जिसमें उस्मान तारिक के खिलाफ तैयारी का खास वीडियो भी सामने आया है। इसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव नेट्स पर स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उस्मान के एक्शन में अभ्यास कराते दिखाई दिए। इस वीडियो में साफ देखने को मिला कि जिस तरह से उस्मान अपने गेंदबाजी एक्शन के दौरान थोड़ी देर के लिए रुक जाते हैं कुछ उसी तरह सूर्या ने भी रुकने की कोशिश की और फिर गेंद फेंकी।

सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं

उस्मान तारिक के खिलाफ तैयारी को लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछे जाने को लेकर कहा कि अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं, आप उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं। हम यही करने की कोशिश करेंगे। ऐसा नहीं है कि हमने अजीब एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस नहीं की है, हम उसी हिसाब से प्लान बनाएंगे और अभ्यास करेंगे।

पाकिस्तान को थोड़ा फायदा, हमारी भी तैयारी पूरी

पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेल रही है, जिसमें उसको फिलहाल अभी वहां के हालात के बारे में 2 मुकाबले खेलने के बाद टीम इंडिया से बेहतर पता है। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसको लेकर साफ कर दिया है कि उन्हें थोड़ी बढ़त मिल सकती है, लेकिन हम पहले भी यहां खेल चुके हैं। हालात भारत जैसे ही हैं। श्रीलंका में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अंत में आपको खुद को चुनौती देनी होती है और इससे निपटने का रास्ता ढूंढना होता है। हमारी भी इस मामले में तैयारी पूरी है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर सवाल पर खिसियाए पाक कप्तान सलमान आगा, कहा - मुझे समझ में नहीं आता

IND vs PAK: कप्तान सूर्यकुमार ने हैंडशेक को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया करारा जवाब, कहा - बस चौबीस घंटे का इंतजार करिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल