ACC Mens Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का आगाज शुक्रवार यानी 14 नवंबर) से कतर की राजधानी दोहा में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) कर रही है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की ए टीम और तीन एसोसिएट टीमें - UAE, हांगकांग और ओमान शामिल हैं। 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत A टीम की अगुवाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा करेंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। भारत ए को ग्रुप B में पाकिस्तान ए की टीम के साथ रखा गया है। भारत A का पहला मुकाबला 14 नवंबर को UAE से होगा, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान शाहीन्स से 16 नवंबर को भिड़ंत होगी।
दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं:
- ग्रुप A: अफगानिस्तान A, श्रीलंका A, बांग्लादेश A, हांगकांग
- ग्रुप B: भारत A, पाकिस्तान शाहीन्स (Pakistan A), UAE, ओमान
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सभी मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेले जाएंगे। लीग चरण के बाद प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को होगा।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में भारत ए का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
- 14 नवंबर, शुक्रवार – भारत A बनाम UAE (5:00 PM)
- 16 नवंबर, रविवार – भारत A बनाम पाकिस्तान शाहीन्स (8:00 PM)
- 18 नवंबर, मंगलवार - भारत A बनाम ओमान (8:00 PM)
- 21 नवंबर, शुक्रवार - पहला सेमीफाइनल ( 3:00 PM), दूसरा सेमीफाइनल (8:00 PM)
- 23 नवंबर, रविवार – फाइनल (8:00 PM)
भारत में कहां और कैसे देखें लाइव
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 1 और Ten 1 HD चैनलों पर होगा। वहीं, Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
भारत ए क्रिकेट टीम: जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।
यह भी पढ़ें:
वरुण चक्रवर्ती बने कप्तान, स्क्वाड का हुआ ऐलान; इन प्लेयर्स को मिल गई जगह
43 की उम्र में भी खेलना जारी रखेंगे जेम्स एंडरसन, 26वें साल में भी इस टीम से बना रहेगा साथ
Latest Cricket News