1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asian Games: क्रिकेट इवेंट के लिए तय हुईं सभी 8 टीमें, क्वालीफायर में 42वीं रैंक वाली टीम ने किया बड़ा उलटफेर

Asian Games: क्रिकेट इवेंट के लिए तय हुईं सभी 8 टीमें, क्वालीफायर में 42वीं रैंक वाली टीम ने किया बड़ा उलटफेर

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 20वें एशियन गेम्स का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला और पुरुष दोनों के ही क्रिकेट इवेंट भी होंगे। इसमें महिला क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं।

China Womens Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : ACC/X चीन महिला क्रिकेट टीम

जापान में इस साल आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इवेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पुरुष इवेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। महिला क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमें जहां 31 मई को तय हो गई तो वहीं अभी पुरुष इवेंट के लिए टीमों का तय होना बाकी है। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट के सभी मुकाबले नॉकआउट होंगे, महिलाओं के मुकाबलों की शुरुआत 17 सितंबर से होगी तो वहीं 22 सितंबर गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। जापान की टीम ने जहां मेजबान देश होने के नाते पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली थी तो वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की महिला टीम ने रैंकिंग के आधार पर जगह बनाई।

चीन की महिला टीम ने कर दिया सभी को हैरान

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन इस बार जापान के आइची-नागोया में हो रहा है, जिसमें महिला क्रिकेट इवेंट के लिए बची तीन टीमों के नाम भी तय हो गए हैं। क्वालालंपुर में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 महिला क्वालीफायर मुकाबलों में मलेशिया और थाईलैंड की टीम ने जहां फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के साथ मुख्य इवेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं जिस उलटफेर ने सभी को सबसे ज्यादा हैरान किया वह चीन की महिला टीम का जगह बनाना जो आईसीसी रैंकिंग में 42वें नंबर पर है। चीनी महिला टीम ने साल 2010 औ 2014 के एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली नेपाल की महिला टीम के खिलाफ तीसरे स्थान को लेकर खेले गए मुकाबले में उन्हें डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये चीनी महिला 
टीम की नेपाल के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पहली जीत भी थी।

फाइनल में थाईलैंड ने दर्ज की एकतरफा जीत

क्वालालंपुर में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के महिला इवेंट के क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचने वाली मलेशिया और थाईलैंड ने जहां मुख्य इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था, तो वहीं इस मैच में थाईलैंड की टीम ने मलेशिया को सिर्फ 54 रनों पर समेटने के साथ 9 विकेट से मुकाबले को फिर अपने नाम कर लिया। पुरुष इवेंट के लिए अभी तक मेजबान जापान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम जहां सीधे अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं बाकी की चार टीमों का फैसला नेपाल, चीन, मलेशिया, कतर, बहरीन, हांगकांग, ओमान और सिंगापुर की टीम के बीच में होना बाकी है, जिसके क्वालीफायर मुकाबले अभी खेले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

313 रन ठोक नेपाल ने मचाया तहलका, T20I में बन गया नया इतिहास, दुनिया में कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा कारनामा

21 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज ने डेब्यू पर तोड़ा 42 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बॉलर

Latest Cricket News