A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SA: पहला वनडे मैच कब और कितने बजे शुरू होगा, भारत में कहां पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

AUS vs SA: पहला वनडे मैच कब और कितने बजे शुरू होगा, भारत में कहां पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से हो रही है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया था।

AUS vs SA- India TV Hindi
Image Source : GETTY ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 19 अगस्त से केजली स्टेडियम केर्न्स में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे मैच 22 और 24 अगस्त को ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेला जाएगा। आपको बता दें कि 2018 के बाद यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी।

टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का रहा था दबदबा

दोनों टीमों के बीच इससे पहले टी-20 सीरीज खेली गई थी जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया था। ऐसे में अब दोनों टीमें इस सीरीज को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले अपनी आखिरी वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जिसे उन्होंने 5-0 से अपने नाम किया था।

दोनों टीमों के पास मौजूद हैं एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी और एडम जम्पा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में एडन मार्करम कगिसो रबाडा टेम्बा बावुमा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच ये सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

AUS vs SA: कब और कहां पर देख सकते हैं पहला वनडे मैच

दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर सीधा लाइव टीवी पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप होगी।

कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे मैच?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे।

AUS vs SA: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, मैथ्यू ब्रीट्जके, सेनुरन मुथुसामी, टोनी डी जोरजी, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट

यह भी पढ़ें

अभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे करीब बल्लेबाज ही हो गया बाहर

18 अगस्त-18 नंबर जर्सी, 17 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुआ था कोहली के 'किंग' बनने का सफर

Latest Cricket News