1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 किया ऐलान, इस युवा खिलाड़ी का डेब्यू हुआ पक्का

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 किया ऐलान, इस युवा खिलाड़ी का डेब्यू हुआ पक्का

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम जो अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है उसे 21 जुलाई से मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके पहले मुकाबले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को 21 जुलाई से मेजबान के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला जमैका के सबाइना पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज में कंगारू टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श संभाल रहे हैं, जिन्होंने पहले मैच के लिए प्लेइंग 11 का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें 23 साल युवा खिलाड़ी मिचेल ओवेन को भी जगह मिली है।

मैथ्यू शॉर्ट पूरी सीरीज से हुए बाहर, मैकगर्क के पास बड़ा मौका

ऑस्ट्रेलिया की पहले मुकाबले के लिए घोषित की गई प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें मिचेल ओवन को जहां डेब्यू का मौका मिला है, जो वहीं मैथ्यू शॉर्ट जो अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में जैक फ्रेजर मैकगर्क को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा और इस सीरीज में उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा चांस है। मैथ्यू शॉर्ट को जमैका में प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह बाहर हो गए। टिम डेविड जो अभी अपनी हैम्सट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं, उन्हें पहले मुकाबले के लिए आराम देने का फैसला लिया गया है और उनकी जगह पर कूपर कोनोली खेलते हुए दिखेंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

ऐसा रहा है अब तक मिचेल ओवेन का करियर

23 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल ओवेन जो पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई मुकाबला खेलते हुए दिखाई देंगे, इनका ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। मिचेल ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सिर्फ 29 गेंदों में शतक लगाने के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मिचेल ने अब तक 48 टी20 मैचों में 25.26 के औसत से 960 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 180 से अधिक का रहा है। वहीं गेंदबाजी में भी मिचेल ओवेन 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी का हुआ सिलेक्शन, लिस्ट में आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल

क्या टूट पाएगा सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना कीर्तिमान? शुभमन गिल को सिर्फ इतने रनों की दरकार

Latest Cricket News