1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी का हुआ सिलेक्शन, लिस्ट में आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल

मोहम्मद शमी का हुआ सिलेक्शन, लिस्ट में आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 20, 2025 08:27 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 08:27 am IST

मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी खबर आई है। शमी की जल्द वापसी हो सकती है। उन्हें संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Mohammad Shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की ओर अग्रसर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बाद से मैदान से दूर चल रहे शमी को बंगाल की 50 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। यह संकेत है कि वह आगामी घरेलू सत्र में एक बार फिर मैदान पर नजर आ सकते हैं। शमी ने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए वापसी की थी, लेकिन उस सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। इसके बाद से ही वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे। लेकिन अब बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) द्वारा जारी की गई संभावित खिलाड़ियों की सूची में नाम शामिल होने के बाद उनकी वापसी की उम्मीदें फिर से जगी हैं।

आकाश दीप और ईश्वरन को भी मिली जगह

बंगाल की इस संभावित सूची में कई और प्रमुख नाम भी शामिल हैं। भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन को भी टीम में जगह दी गई है। ये दोनों फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। इसके अलावा, अनुभवी तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अनुस्तुप मजूमदार, स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। यह सभी खिलाड़ी बंगाल के आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी से हो सकती है वापसी

शमी के लिए सबसे बड़ा मौका 28 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी हो सकती है, जिसमें वह ईस्ट जोन की ओर से मैदान में उतर सकते हैं। अगर उनकी फिटनेस पूरी तरह दुरुस्त रहती है तो यह टूर्नामेंट उनके लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का बड़ा मंच बन सकता है।

मार्च में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

गौरतलब है कि शमी पिछले कुछ समय से टखने की गंभीर चोट से जूझ रहे थे। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल पांच मैच खेले और 9 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद से ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में जुटे हैं।

बंगाल की 50 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट: मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सुदीप कुमार घरामी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), काजी जुनैद सैफी, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रमाणिक, रितिक चटर्जी, करण लाल, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सिंधु जयसवाल, इशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सुभम चटर्जी, सुमंत गुप्ता, चिन्मय जैन, रनजोत सिंह खैरा, अंकुर पॉल, राहुल कुंडू, आदित्य पुरोहित, गौरव सिंह चौहान, सौरभ कुमार सिंह, ऐशिक पटेल, प्रियांशु श्रीवास्तव, अंकित चटर्जी, सक्षम चौधरी, आमिर गनी, विकाश सिंह (जूनियर), ऋषभ चौधरी, राजू हलदर, श्रेयान चक्रवर्ती, सौरव हलदर, राहुल प्रसाद, अंकित मिश्रा, सुभम सरकार, विशाल भाटी, रोहित, रोहित कुमार, ऋषभ विवेक, सुमित मोहंता, कनिष्क सेठ, संदीपन दास (जूनियर), सायन घोष, नूरुद्दीन मंडल, सौम्यदीप मंडल और युधाजीत गुहा। 

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल