1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए काला दिन! पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ गंवाई वनडे सीरीज, अब क्लीन स्वीप का खतरा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए काला दिन! पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ गंवाई वनडे सीरीज, अब क्लीन स्वीप का खतरा

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसके साथ वह उन्होंने इस सीरीज को भी गंवा दिया है।

Bangladesh vs Australia 2nd ODI- India TV Hindi
Image Source : AP बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे

ऑस्ट्रेलिया की टीम का इस समय मैदान पर लगातार काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें पाकिस्तान के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद वह बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे थे। यहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जहां उन्हें डीएलएस नियमानुसार 86 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब सीरीज के दूसरे मुकाबले को बांग्लादेश की टीम ने डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें अब उनके पास क्लीन स्वीप करने का भी मौका है जिसमें यदि वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो सिर्फ चौथी टीम बनेगी।

तौहीद-शांतो ने बल्ले से निभाई जीत में अहम भूमिका

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस दूसरे मुकाबले में बारिश के खलल की वजह से बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 41 ओवर्स में 192 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट शून्य के स्कोर पर तंजीद हसन का गंवा दिया। यहां से सौम्य सरकार और नजमुल हुसैन शांतो ने पारी को संभालने के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। नजमुल के बल्ले से 41 तो वहीं सौम्य सरकार 42 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। बांग्लादेश की टीम ने एक समय 122 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से तौहिद ह्रदोय ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ नाबाद 40 रनों की पारी खेली जिसमें उनको कप्तान मेहदी हसन का साथ मिला और वह भी 22 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर बांग्लादेश टीम को ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत दिलाने के बाद वापस लौटे।

अब तक किया था बांग्लादेश ने क्लीन स्वीप का सामना

अभी तक बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस वनडे सीरीज से पहले कुल चार सीरीज खेली गई थी, जिसमें सभी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने नाम करने में कामयाब रही थी, जिसमें बांग्लादेश एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी थी। अब बांग्लादेश के पास इस वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले जो 14 जून को खेल जाएगा उसमें जीत हासिल करने के साथ क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका रहने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम जो मौजूदा वनडे में वर्ल्ड चैंपियन है वह इस सीरीज में अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रही है, लेकिन इसके बावजूद उनके स्क्वाड में कई अनुभवी प्लेयर्स मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वाड का ऐलान, तस्कीन और नाहिद राणा की हुई वापसी

धमाकेदार बल्लेबाजी से दरवाजा खटखटा रहा भारतीय खिलाड़ी, आखिर कब तक मिलेगी एंट्री

Latest Cricket News