भारत और इंग्लैंड के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पूरी तरह से दोनों टीमों के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। इस मैच में 40 ओवर्स में कुल 499 रन बने, जिसमें टीम इंडिया ने जहां अपने 20 ओवर्स में 253 रनों का स्कोर बनाया तो वहीं इंग्लैंड की टीम 246 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी, जिसके बाद उसे 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाने में अक्षर पटेल ने अपनी गेंदबाजी से ज्यादा फील्डिंग में अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने विल जैक्स का ऐसे समय पर छक्के के लिए जाती गेंद को रोकने के साथ उसे कैच बना दिया जिसे शिवम दुबे ने आसानी से लपक लिया वह इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन गया।
अक्षर पटेल की फील्डिंग ने कर दिया सभी को हैरान, अंग्रेज भी रह गए हक्के-बक्के
इंग्लैंड की टीम ने 13.5 ओवर्स तक 172 रन बना लिए थे, जिसमें जैकब बेथेल और विल जैक्स दोनों ही मिलकर काफी तेजी से रन बना रहे थे। इस खतरनाक होती साझेदारी को टीम इंडिया के गेंदबाज तोड़ने में बिल्कुल भी सफल नहीं हो पा रहे थे। 14वें ओवर की आखिरी गेंद जो विल जैक्स ने खेली उसे उन्होंने डीप प्वाइंट की तरफ हवा में खेला जो काफी तेजी के साथ छक्के के लिए जा रही थी। इसी दौरान गेंद की तरफ से तेजी से दौड़ते हुए अक्षर पटेल आए जिन्होंने अपना संतुलन बनाने के साथ गेंद को लपक लिया और उसे तुरंत पास में खड़े शिवम दुबे की तरफ फेंका जिन्होंने आसानी से गेंद को लपक लिया। इस तरह से विल जैक्स 35 रन बनाकर आउट हो गए जिसमें इस मुकाबले का ये सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन गया।
जैक्स के पवेलियन लौटते ही बेथेल पड़े अकेले, टीम इंडिया ने बनाया दबाव
विल जैक्स के पवेलियन लौटने के साथ भारतीय टीम को इस मैच में अपना दबाव बनाने का शानदार मौका मिल गया, जिसमें जैकब बेथेल को फिर उस तरह का साथ नहीं मिल सका जिससे इंग्लैंड इस मैच में बनी रह सके। बेथेल इस मुकाबले में 105 रनों की शतकीय पारी तो खेलने में कामयाब रहे लेकिन अंत में उनकी टीम को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अक्षर पटेल ने इसके अलावा फाइनल मैच में फिल साल्ट और हैरी ब्रूक का भी बेहतरीन कैच पकड़ा था।
ये भी पढ़ें
IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, अब न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत
फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
Latest Cricket News