1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 05, 2026 11:27 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 11:27 pm IST

IND vs ENG: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 7 रनों से मात देने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया ने इसी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक दबदबे को भी खत्म कर दिया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 7 रनों से मात देने के साथ खिताब मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया इसी के साथ लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली अब तक की सिर्फ तीसरी टीम बनी है, जिसमें इससे पहले ऐसा पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम करने में कामयाब हुई थी। टीम इंडिया ने इस सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसका सफर इस टूर्नामेंट में यहीं से खत्म हो गया। फाइनल में पहुंचने के साथ भारतीय टीम एक और बड़ा कारनामा करने में कामयाब रही जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के दबदबे को खत्म किया है।

टीम इंडिया ने 15वीं बार बनाई किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह

आईसीसी टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्रिकेट में अभी तक कुछ ही टीमें ऐसी रही हैं, जिनका लगभग सभी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम प्रमुख है जिनका एक समय वर्ल्ड क्रिकेट में एकतरफा दबदबा देखने को मिलता और वह लगभग हर ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब होते थे। वहीं टीम इंडिया का अभी पिछले एक दशक में ऐसा ही प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला है। भारतीय टीम ने जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की तो ये अभी तक के सभी आईसीसी टूर्नामेंट मिलाकर वह 15वीं बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाए हैं। इसी के साथ अब टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पोजीशन पर काबिज थी, जो 14 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए थे।

सबसे ज्यादा बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें

  • भारत - 15
  • ऑस्ट्रेलिया - 14
  • इंग्लैंड - 9
  • न्यूजीलैंड - 8
  • वेस्टइंडीज - 8
  • श्रीलंका - 7
  • पाकिस्तान - 6
  • साउथ अफ्रीका - 3

टीम इंडिया के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का अब मौका

अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी मेजबान देश ने खिताब को अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में टीम इंडिया के पास 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर नया इतिहास रचने का भी मौका रहने वाला है। वहीं इसके अलावा अब तक कोई टीम इस ट्रॉफी को तीन बार जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है और टीम इंडिया यदि ऐसा करती है तो पहली टीम भी बन जाएगी।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: संजू सैमसन ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को कर दिया चकनाचूर, विराट कोहली की कर ली बराबरी

IND vs ENG: सेमीफाइनल मैच में भी फ्लॉप रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला, सोशल मीडिया पर आई मीम्म की बाढ़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल