Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: सेमीफाइनल मैच में भी फ्लॉप रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला, सोशल मीडिया पर आई मीम्म की बाढ़

IND vs ENG: सेमीफाइनल मैच में भी फ्लॉप रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला, सोशल मीडिया पर आई मीम्म की बाढ़

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Mar 05, 2026 09:29 pm IST, Updated : Mar 05, 2026 09:29 pm IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा

भारत और इंग्लैंड के बीच में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में जिस एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा निराश किया वह कोई और नहीं बल्कि ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा थे, जिनका बल्ला बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर भी चलने में कामयाब नहीं हो सका। अभिषेक इस मुकाबले में सिर्फ 9 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने।

अभिषेक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गंवा बैठे अपना विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, जिसमें उन्होंने अपने पारी की शुरुआत तो काफी अच्छी की थी, लेकिन दूसरे ओवर में विल जैक्स के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 7 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक के बल्ले से इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी ही देखने को मिली है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में आई थी, वहीं इसके अलावा वह जहां लगातार तीन मैचों में डक पर आउट हुए थे, तो इसके अलावा बाकी के दो मैचों में 10 और 15 रन की पारी देखने को मिली थी। ऐसे में अभिषेक काफी ज्यादा आलोचना का भी सामना कर रहे हैं, जिसमें सेमीफाइनल मुकाबले में जब वह आउट हुए तो सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उनको लेकर जमकर मीम्स शेयर अपने गुस्से का इजहार काफी मजाकिया अंदाज में किया।

संजू सैमसन और शिवम दुबे ने दिखाया बल्ले से कमाल

भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में संजू सैमसन और शिवम दुबे का बल्ले से कमाल देखने को मिला। संजू सैमसन ने इस मैच में 42 गेंदों का सामना करने के साथ 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली, तो वहीं नंबर-4 पर खेलने उतरे शिवम दुबे भी 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। इसके अलावा ईशान किशन के बल्ले से 39 जबकि हार्दिक पांड्या ने 27 तो वहीं तिलक वर्मा ने 21 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें

इजराइल-ईरान युद्ध का क्रिकेट पर भी पड़ा असर, ICC ने मुकाबलों को टालने का लिया फैसला

IND vs ENG: संजू सैमसन ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को कर दिया चकनाचूर, विराट कोहली की कर ली बराबरी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement