A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन

CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन

Ayush Mhatre Injury: चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल के जारी सीजन में अच्छा नहीं रहा है, टीम को अब तक 6 में से 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच चेन्नई को इस सीजन एक और बड़ा झटका लगा है।

Ayush Mhatre- India TV Hindi
Image Source : PTI आयुष म्हात्रे

Ayush Mhatre Injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। जारी सीजन में चेन्नई को एक और बड़ा झटका लगा है, CSK के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आई है, जिस वजह से वह अब आने वाले मैचों से बाहर हो सकते हैं। टीम के लिए IPL 2026 अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और म्हात्रे टीम के लिए इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उनका चोटिल होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है। म्हात्रे से पहले एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, खलील अहमद चोटिल हो चुके हैं।

SRH के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे आयुष म्हात्रे

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे गुरजपनीत सिंह की जगह 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर आए। म्हात्रे इस मैच में CSK की रन चेज के दूसरे ओवर में संजू सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए। वह बेहतरीन लय में दिख रहे थे और उन्होंने 12 गेंदों में तेजी से 30 रन बना लिए थे, तभी दो रन दौड़ने के बाद वह रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली। उन्होंने तुरंत अपना हेलमेट फेंक दिया और उसके बाद वह दर्द में दिख रहे थे और उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट तैफुन सिमसेक की मदद की जरूरत पड़ी।

माइकल हसी ने म्हात्रे की इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

मैदान पर काफी देर तक आयुष म्हात्रे ने फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ली और उसके बाद उन्होंने खेलना जारी रखा, नीतीश कुमार रेड्डी की अगली ही गेंद पर गायकवाड़ के सिंगल लेने के दौरान वह लंगड़ाते हुए दिखे। इसके बाद फिर उन्होंने अगली गेंद को जोरदार तरीके से एक्स्ट्रा कवर की ओर मारा, जहां हेनरिक क्लासेन ने एक शानदार कैच पकड़ा। हार के बाद चेन्नई के बैटिंग कोच माइक हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में म्हात्रे की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि उनकी हैमस्ट्रिंग फट गई है और स्थिति काफी बुरी लग रही है। हसी ने कहा कि म्हात्रे का न होना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।

कोच ने कहा कि म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग फट गई है। मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है। मुझे पूरा यकीन है कि हम शायद कल या परसों उनका स्कैन करवाएंगे। दुर्भाग्य से यह काफी बुरा लग रहा है और उनका न होना हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह हमारे लिए बहुत अच्छी फॉर्म में रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि म्हात्रे कब तक बाहर रहेंगे इसकी जानकारी स्कैन का रिजल्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में छह महीने तक का समय लग सकता है। म्हात्रे के चोटिल होने से जाहिर तौर पर कप्तान गायकवाड़ की टेंशन बढ़ गई होगी।

म्हात्रे की जगह किसे मिल सकते है मौका?

म्हात्रे इस सीजन में अब तक CSK के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। IPL 2026 में उनके बल्ले से कुल 201 रन आए हैं। ये सभी रन उन्होंने 177.87 के स्ट्राइक रेट से बनाए है। पिछले सीजन में CSK के लिए तीन मैचों में 212.50 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाने वाले उर्व‍िल पटेल अभी बेंच पर हैं। अगर चोट की वजह से म्हात्रे अगर कुछ मैचों के लिए बाहर होते हैं तो उनकी जगह उर्विल पटेल को मौका दिया जा सकता है। उर्विल पटेल म्हात्रे के लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद रिजवान छोड़ देंगे क्रिकेट? PSL में खराब फॉर्म के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने ये क्या कह दिया

175+ रनों का टारगेट चेज करने में CSK के छूट जाते हैं पसीने, पिछले 18 मैचों का रिकॉर्ड देखकर रह जाएंगे दंग

Latest Cricket News