1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद रिजवान छोड़ देंगे क्रिकेट? PSL में खराब फॉर्म के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने ये क्या कह दिया

मोहम्मद रिजवान छोड़ देंगे क्रिकेट? PSL में खराब फॉर्म के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने ये क्या कह दिया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 19, 2026 10:14 am IST,  Updated : Apr 19, 2026 10:14 am IST

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान सुपर लीग में मोहम्मद रिजवान की टीम रावलपिंडीज का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। उनकी टीम लगातार 7 मैच हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Mohammad Rizwan- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान Image Source : AP

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के जारी सीजन में मोहम्मद रिजवान की टीम रावलपिंडीज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उनकी टीम ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले हैं और सभी 7 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लगातर 7 मैच हारकर उनकी टीम जारी सीजन से बाहर हो गई है। रावलपिंडीज ने अपना पिछला मैच लाहौर कलंदर्स से खेला था। इस मैच में भी रावलपिंडीज को एकतरफा अंदाज में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को हारने के बाद रावलपिंडीज के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपने हालिया फॉर्म को लेकर बात की।

अपने खराब फॉर्म को लेकर मोहम्मद रिजवान ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद रिजवान ने कहा कि जब मैं बिग बैश लीग खेल रहा था और जब टीम का सेलेक्शन हुआ था तब मैंने कहा था कि मेरा जो प्रदर्शन है उसे देखते हुए मेरी जगह टीम में नहीं बनती। मैं पाकिस्तानी टीम में जगह का हकदार नहीं हूं। मैं वही इंसान हूं जिसके बारे में आपने कहा था कि मैं छक्के नहीं मार सकता। रिजवान ने कहा कि बेशक उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह हिम्मत हार जाएं। उन्होंने कहा कि बेशक मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं हिम्मत हार के आपके सामने बैठ जाऊं या मैं क्रिकेट छोड़ दूं।

7 मैच में सिर्फ 107 रन बना पाए रिजवान

रावलपिंडीज उन दो टीमों से एक है, जिसे PSL में इस सीजन शामिल किया गया है। उनके अलावा हैदराबाद किंग्समैन की टीम भी इस लीग में शामिल हुई है। रावलपिंडीज की टीम ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेल लिए हैं और उन्हें तीन मैच और खेलने हैं। अब देखना ये होगा कि उनकी टीम इन तीन मैचों में एक भी जीत दर्ज कर पाती है या नहीं। रावलपिंडीज के कप्तान मोहम्मद रिजवान का बल्ला भी इस सीजन नहीं चला है। इस सीजन के 7 मैचों में रिजवान के बल्ले से मात्र 107 रन निकले हैं।

लाहौर और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मैच का हाल

लाहौर कलंदर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। टीम के लिए फखर जमान और मोहम्मद फारूख ने अर्धशतकीय पारी खेली। जमान ने 54 बॉल पर 84 रन का योगदान दिया। वहीं फारूख ने 41 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। जवाब में रावलपिंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। टीम के लिए साद मसूद और यासिर खान ने अर्धशतक लगाया।

यह भी पढ़ें

PBKS vs LSG Head to Head: क्या पंजाब के विजय रथ को रोक पाएगी लखनऊ? IPL में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

175+ रनों का टारगेट चेज करने में CSK के छूट जाते हैं पसीने, पिछले 18 मैचों का रिकॉर्ड देखकर रह जाएंगे दंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल